विधान परिषद चुनाव: भाजपा के राजहंस और शिवसेना के सुनील शिंदे निर्विरोध चुने जाएंगे

90

महाराष्ट्र में होनेवाले विधान परिषद चुनाव के अंतर्गत मुंबई की दो सीटों के लिए होनेवाले चुनाव निर्विरोध होंगे। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के राजहंस सिंह और शिवसेना के सुनील शिंदे मैदान में हैं। लेकिन इस चुनावी रण में निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कोपरकर के कूद जाने से मतदान की परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी।

सुरेश कोपरकर द्वारा इस चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बाद दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने का मार्ग साफ हो गया है। सुनील शिंदे वरली से विधायक थे, लेकिन जब इस विधान सभा से ठाकरे परिवार के आदित्य ठाकरे खड़े हुए तो उन्होंने सहर्ष अपना नाम वापस ले लिया। उनकी संयमी भूमिका और पार्टी निष्ठा को देखते हुए विभिन्न इच्छुकों में से उनका नाम चुना गया है। दूसरी ओर राजहंस सिंह कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, इसके बाद उन्होंने पिछले विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा का दामन थाम लिया। लेकिन उन्हें भाजपा ने विधायकी का टिकट नहीं दिया, इसके बाद भी वे शांति से पार्टी के साथ बने रहे। यहीं कारण माना जा रहा है भाजपा द्वारा राजहंस सिंह को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.