मुंबई में लॉकडाउन! महापौर किशोरी पेडणेकर ने बताया समय

99

मुंबई की महापौर ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना की गति को देखते हुए चिंता व्यक्त की है। शहर में सोमवार 3 जनवरी को 8,062 संक्रमित पाए गए थे। जिसे लेकर महापौर ने बताया है कि, सरकार मिनी लॉकडाउन पर विचार कर रही है और यदि संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंचता है तो राज्य में लॉकडाउन लग सकता है।

महापौर किशोरी पेडणेकर ने लोगों से सावधानी बरतने और कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन की अपील की है। उन्होंने कहा है कि विवाह, सार्वजनिक कार्यक्रम, बाजार, गार्डन आदि पर लोगों को भीड़ करने से बचना चाहिए। लोगों को अपने आपको सुपर स्प्रेडर बनाने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें – इत्र की काली कमाई के कुबेरः जैन के बाद इनकी बारी! 40 ठिकानों पर छापेमारी

मुख्यमंत्री कर सकते जनसंवाद
महापौर किशोरी पेडणेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले 2-3 दिनों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के विषय में जनसंवाद कर सकते हैं। महापौर ने वर्तमान परिस्थिति में चेतावनी भी दी है कि, संक्रमितों की संख्या देखते हुए मिनी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

बता दें कि, महापौर का यह बयान सोमवार को 8,082 संक्रमितों के आंकड़े को देखते हुए आया है। यह आंकड़ा 18 अप्रैल, 2021 के बाद सबसे अधिक है। मुंबई में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 40 नए संक्रमित सामने आ हैं, जिससे मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 368 पहुंच गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.