राणा से शिवसेना के राड़े में भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित भारतीय पर हमला हो गया। यह हमला उस समय हुआ जब वे एक विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस घटना के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। इसके अंतर्गत पार्टी बड़ा कदम उठाने जा रही है।
मोहित भारतीय पर तथाकथित शिवसैनिकों के हमले के बाद भाजपा ने बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को मुंबई के सभी सांसदों और विधायकों की एक आपात बैठक बुलाई गई है। दोपहर में होनेवाली इस बैठक में हनुमान चालिसा के विरोध स्वरूप शुरू हुई महाभारत पर भाजपा कोई बड़ा निर्णय कर सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के नेता अब हनुमान चालिसा को लेकर शुरू हुई राजनीति में अपने नेता पर बिना कारण हुए हमले और पोलखोल सभाओं मे तोड़फोड़ को लेकर रणनीति बनाकर उत्तर देगी।
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हमपे डालो….ना झुकेंगे
ना रुकेंगे
ना डरेंगे
ना थकेंगे…छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक है
आपके भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे. pic.twitter.com/oT1LqlecKC— Mohit Kamboj Bharatiya – मोहित कंबोज भारतीय (@mohitbharatiya_) April 22, 2022
तो मोहित के साथ हो सकता था बड़ा खतरा
शुक्रवार को सायंकाल के समय मोहित भारतीय उत्तर भारतीय संघ हॉल में चल रहे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। वहां से उन्हें अपने निवास जाना था। जिसका मार्ग कला नगर म्हाडा की सड़क से था। जब उनकी कार कला नगर जंक्शन पर पहुंचनेवाली थी, उसी समय किसी कारणवश कार धीमी करनी पड़ी। इसी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पैतृक निवास मातोश्री की मुख्य सड़क पर उपस्थित लोगों ने बड़ी संख्या में कार पर हमला कर दिया। इसमें वहां स्थित पुलिस, मोहित भारतीय के निजी अंगरक्षक और कार के चालक की सूझबूझ से किसी को कोई चोट नहीं आई, परंतु कार को बहुत क्षति पहुंची है।
भाजपा ने पुलिस को घेरा
इस हमले के विरोध भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है।
मोहित कंबोज पर हुआ हमला सत्ता के बल पर डरपोक लोगों का उन्माद है। महाराष्ट्र में सरकार के भ्रष्टाचार पर बोलोगे तो तुम्हें जान से मार देंगे, यह नई संस्कृति शुरू हो गई है। इसके बाद भी महाविकास आघाड़ी सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई थमेगी नहीं।
आता मुंबई पोलिस या हल्लेखोरांवर कारवाई करणार की एखादे कथानक रचून, या भेकड हल्लेखोरांना वाचविणार?
मुंबई शहरात आपण सीसीटीव्हीचे जाळे सर्वत्र उभारले आहे, त्यातून संपूर्ण सत्य बाहेर येईलच.
या हल्ल्याचा तीव्र निषेध करताना दोषींवर कठोर कारवाईची आमची मागणी आहे. @MumbaiPolice— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 22, 2022
पोलखोल सभा में तोड़फोड़ और डाला जा रहा रोड़ा
भारतीय जनता पार्टी मुंबई में पोलखोल चौक सभा कर रही है। जिसमें चेंबूर की सभा होने के एक रात पहले ही भाजपा के रथ को कुछ उत्पाती लोगों ने तोड़ दिया था। इसके अलावा भी चौक सभाओं में उत्पात होता रहा है। बोरीवली में भाजपा विधायक मनीषा चौधरी द्वारा आयोजित पोलखोल सभा का स्टेज भी शिवसेना की शीतल म्हात्रे ने निकलवा दिया था। जिसके बाद विधायक मनीषा चौधरी में मनपा से अनुमति लेकर उसी स्थान पर और उसी समय सभा को किया।