भाजपा आई मैदान में… एनसीबी अधिकारी को मुंबई की मदद

एनसीबी के मुंबई विभागीय संचालक समीर वानखेडे महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के नशाने पर हैं।

106

जाति, धर्म और भ्रष्टाचारों का आरोप झेल रहे नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरों के विभागीय संचालक समीर वानखेडे की सहायता में मुंबई भाजपा उतरी है। इसके लिए भाजपा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की और एक प्रशासनिक अधिकारी को राज्य के मंत्री द्वारा खुले रूप से धमकाने के मुद्दे का संज्ञान लेने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी मुंबई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला। इस दल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष सरकारी अधिकारी को मंत्री नवाब मलिक द्वारा धमाकाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस घटना की जानकारी राज्यपाल को देते हुए मंत्री के त्यागपत्र की मांग की है।

ये भी पढ़ें – ड्रग्स पर लगाम लगाना पड़ा महंगा? वानखेडे की जांच करेंगे नवाब के मेहमान

भाजपा का आरोप
मंगल प्रभात लोढ़ा ने आरोप लगाया है कि, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक एक सरकारी अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। राज्य के लिए ऐसी घटनाएं दुर्भाग्य की बात हैं। इस संबंध में भाजपा, राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट करके उन्हें भी ज्ञापन देगी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा के साथ अमरजीत मिश्रा, आचार्य पवन त्रिपाठी और शरद चिंतनकर भी उपस्थिति थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.