शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, इस बात से मिले संकेत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुर के सांसद शशि थरूर दावेदारी पेश कर सकते हैं।

97

आखिर कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव कराया जाना है। इस पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुर के सांसद शशि थरूर दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में उन्होंने अभी तक फैसला नहीं लिया है।

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर एक आलेख लिखा है। इसमें कांग्रेस सांसद ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की वकालत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो फिलहाल कमेंट करने से इनकार कर दिया।

लेख में क्या है?
थरूर ने मलयालम डेली मातृभूमि में इस चुनाव को लेकर लेख लिखा है। अपने आलेख में शशि थरूर ने लिखा है कि पार्टी को आदर्श रूप से सीडब्ल्यूसी के सदस्य पद के लिए चुनाव की घोषणा करनी चाहिए थी। उन्होंने लिखा है कि एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को यह चुनने की अनुमति होनी चाहिए। शशि थरूर जी-23 के नेताओं में शामिल हैं। यह ग्रुप पार्टी में संगठनात्मक बदलाव का पक्षधर रहा है।

क्यों जरूरी है चुनाव?
सांसद ने कहा है कि एक नये अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस के पुनरोद्धार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चुनाव के कई लाभकारी प्रभाव हैं। हमने ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव में विश्व भर के लोगों में दिलचस्पी देखी। 2019 में भी थेरेसा मे को बदलने के लिए एक दर्जन उम्मीदवार मैदान में थे और बोरिस जॉनसन पार्टी के नेता बने थे।

चुनाव का कार्यक्रम
-कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 19 अक्टूबर को होना है।
-चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी।
-अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होंगे।
-कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि इस चुनाव में कोई भी भाग ले सकता है।
-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.