नेता प्रतिपक्ष ने लव जिहाद पर कह दी ऐसी बात कि भाजपा हो गई लाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद को लेकर कहा है कि मैं किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा।

191

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह के एक बयान से प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। उन्होंने लव जिहाद को फर्जी बताते हुए कहा है कि लव जिहाद न तो कभी था और न ही कही है। गोविंद सिंह के बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार करते हुए उन्हें घेरा है।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के लव जिहाद संबंधी बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि इटली की महारानी के दरबारी कांग्रेसियों से इससे ज्यादा अपेक्षा नहीं की जा सकती। धर्म परिवर्तन कानूनी अपराध है। मध्यप्रदेश में भोली-भाली युवतियों को गुमराह कर संपत्ति हासिल करने की कोशिश की जा रही है। लाभ मिलने के उद्देश्य से किया गया धर्म परिवर्तन घिनौना कार्य है और मप्र में धर्म परिवर्तन की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री सांरग ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से धर्म परिवर्तन करवाते आई है। कांग्रेस पर धर्म परिवर्तन करने वालों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।

लव जिहाद का चल रहा है सुनियोजित षड्यंत्र
वहीं नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एक बेटी के 35 टुकड़े करना लव जिहाद नहीं तो क्या है? लव जिहाद की सुनियोजित साजिश पूरे देश में चल रही है। कांग्रेस हर जगह तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये सब कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब देश को जरूरत है समान नागरिक संहिता की। इन सभी दिशा में भाजपा की सरकार विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने लव जिहाद को लेकर कही थी ये बात
गौरतलब है कि इंदौर में टंट्या भील के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद को लेकर कहा था कि मैं किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा। कोई भी छल ले हमारे बच्चों को, शादी कर ले और 35 टुकड़े कर दे, हम सहन नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो लव जिहाद के खिलाफ नया कड़ा कानून बनाया जाएगा। सीएम शिवराज के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने धर्मान्तरण के पक्ष में बोलते हुए लव जिहाद को पूरी तरफ फर्जी बताया है। उन्होंने धर्म परिवर्तन के समर्थन में बयान दिया है। कहा कि धर्म परिवर्तन करना कानूनी हक है। संविधान ने किसी को किसी भी धर्म को अपनाने की स्वतंत्रता दी है। ये सब भाजपा का संविधान बदलने का षड्यंत्र है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.