राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दाखिल करेंगी नामांकन पत्र, ये नेता रहेंगे उपस्थित

सीएम शिवराज दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास पहुंचे और नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में दस्तखत किए।

94

भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। वे शुक्रवार 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले समर्थक बने हैं। सीएम शिवराज दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास पहुंचे और नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में दस्तखत किए। शिवराज सिंह सुबह संसद भवन पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में भी शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस संबंध में नामांकन पर हस्ताक्षर करने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फस्र्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.