मध्य प्रदेश : कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कमलनाथ-दिग्विजय को लेकर दिया बड़ा बयान

मप्र के कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावो में दोबारा वचन पत्र लाने का अलाप रही है तो इस बार कांग्रेस के वचन पत्र पर जनता बहिष्कार करने के साथ आखिरी धक्का भी देगी।

86

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 1 मई को जयपुर से राजधानी भोपाल पहुंचे। किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के चार इमली भोपाल स्थित निवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच किसानों और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ किया छल 
कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत- भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नारे को मध्यप्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और राजस्थान में अशोक गहलोत पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में घोषणा पत्र के बजाय वचन पत्र पूरा करने का सपना जनता को दिखाया था। वह न तो मध्यप्रदेश में और ना ही राजस्थान में पूरा हुआ। मध्यप्रदेश में वचन देने के नाम पर किसानों को ठगने के साथ धोखा दिया गया। वही राजस्थान में भी कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ छल कपट किया है।

ये भी पढ़ें – पटियाला हिंसा के मास्टरमांइड परवाना सहित छह गिरफ्तार! जानिये, इन पर क्या हैं आरोप

कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावो में दोबारा वचन पत्र लाने का अलाप रही है तो इस बार कांग्रेस के वचन पत्र पर जनता बहिष्कार करने के साथ आखिरी धक्का भी देगी। क्योंकि कांग्रेस दिशाहीन होने के साथ ही नेतृत्वहीन भी हो गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.