प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर ट्विटर वॉरः जानिये, किसने क्या कहा

पंजाब में 5 जनवरी को करीब 20 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिले को एक फ्लाईओवर पर रोके जाने के बाद राजनीति गरमा गई है।

85

पंजाब के फिरोजपुर में प्रस्तावित 5 जनवरी की रैली को रद्द होने से देश की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। फिरोजपुर रैली स्थल से करीब 30 किमी दूर एक फ्लाीओवर के पास किसानों के विरोध के कारण उनका काफिला 20 मिनट तक रुका रहा और अंत में प्रधानमंत्री ने वहां से लौटने का निर्णय लिया। उसके बाद ने भठिंडा हवाई अड्डे से दिल्ली लौट आए। कांग्रेस जहां इसे लेकर प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सोशल मीडिया पर करारा जवाब दे रही है।

प्रधानमंत्री की रैली रद्द होने पर ट्विवट वॉर
पंजाब में 5 जनवरी को करीब 20 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंसने के बाद से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यह एक साजिश है। मौसम खराब होने के साथ ही सभास्थल पर लोगों की भीड़ नहीं जुटने के कारण मोदी ने अपनी रैली रद्द कर दी तथा अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बारे में पंजाब सरकार से रिपोर्ट के साथ हि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है,” इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने पंजाब में सुरक्षा उल्लंघनों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। शाह ने कहा कि पंजाब में घटी यह घटना इस बात का ट्रेलर है कि पार्टी कैसे सोचती है और काम करती है। जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद कांग्रेस पागल हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने कार्यों के लिए भारत के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”

जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हार के डर से मोदी की रैली रद्द करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

रणदीप सुरजेवाला
इन सबके बीच कांग्रेसे प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर पलटवार किया है। सुरजेवाला ने दावा किया कि भीड़ कम होने कारण रैली रद्द की गई। उन्होंने अपने ट्वीट में रैली स्थल का एक वीडियो भी साझा किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “प्रिय नड्डा, रैली रद्द करने का कारण खाली सीटें थीं। उन्होंने भाजपा को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है।

श्रीनिवास बीवी
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है,  मोदीजी, हाउस द जोश?

प्रीति गांधी
उनने इस ट्वीट पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता प्रीति गांधी ने सवाल किया कि क्या सुरक्षा उल्लंघन की योजना बनाई गई थी। प्रधानमंत्री मोदी 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन तक नहीं उठाया। प्रीति गांधी ने इसके लिए कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि यह हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक है। क्या इसके लिए कोई षड्यंत्र रचा गया था।

ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की सूरक्षा में चूक या षड्यंत्र? जानें, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

राजकुमार वेरका
इस बीच, पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा, ”प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी। सुरक्षा में चूक के आरोप निराधार हैं। सच तो यह है कि भाजपा की रैली फ्लॉप शो रही। जब प्रधानमंत्री को पता चला तो उन्होंने वापस जाने का फैसला किया।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.