राहुल की यात्रा, मोदी-मोदी के नारे, मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हो गया कुछ ऐसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है। 28 नवंबर को इस यात्रा में जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिसे सुन यात्रा में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता अचंभित रह गए।

86

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस समय यह यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है। 28 नवंबर को शहर के बड़ा गणपति चौराहे से यह यात्रा आगे बढ़ी। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा में जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिसे सुन यात्रा में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता अचंभित रह गए। इस दौरान यात्रा भी कुछ पल के लिए यहां ठहर गई। हालांकि, जब तक कांग्रेसियों की नजर नारे लगाने वालों पर पड़ती तब तक वह लोग वहां से निकल चुके थे।

मध्य प्रदेश में यात्रा का छठा दिन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को मध्य प्रदेश में छठवां दिन है। यात्रा सुबह बड़ा गणपति से रवाना हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल दो युवक जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। जिसके बाद राहुल गांधी ने उन दो युवकों को अपने पास लाने को कहा, लेकिन जब तक वह भारत जोड़ो यात्रा से दूर जा चुके थे। इसके बाद यह यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पर पहुंची। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया। इसके बाद यात्रा विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से होते हुए बाणगंगा से होते लवकुश चौराहा पहुंची।

ये भी पढ़ें- वीर सावरकर के बारे में बोलने की तुम्हारी हैसियत क्या है? राहुल गांधी पर जमकर बरसे राज ठाकरे  

विवादों में भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार विवादों में है, जहां एक ओर महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर जहां पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, हाल ही में मध्य प्रदेश के खरगोन में यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस का कहना था कि यह भाजपा की साजिश है, जो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेता पर शिकायत दर्ज
हालांकि, इस मामले को लेकर भाजपा ने 27 नवंबर को भोपाल के एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच में इस संबंध में शिकायत की। जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी प्रमुख अभय तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में देश विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की शांति भंग करने के लिए यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.