महाराष्ट्र: विधान सभा अध्यक्ष के लिए ये है भाजपा का मिशन ‘किशन’

महाराष्ट्र विधान सभा का शीतकालीन सत्र दो दिनों का होना है। इसमें अध्यक्ष पद का चुनाव भी होगा। इसके लिए सत्ता पक्ष अपनी रणनीतियों को कारगर करने के लिए प्रयत्न कर रहा है तो विपक्ष उसके चक्रव्यूह को तोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।

101

प्रदेश पिछले 6 महीनों से बिना विधान सभा अध्यक्ष के है। इस बीच बजट अधिवेशन भी हुआ परंतु, अगला अध्यक्ष कौन इस पर निर्णय नहीं हो पाया। अब दो दिवसीय वर्षाकालीन सत्र में महाविकास आघाड़ी विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव कराने जारी रही है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के भी मिशन ‘किसन’ के तहत उतरने की चर्चा है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा किसन कथोरे को विधान सभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसके पहले 2019 में महाविकास आघाड़ी सरकार के गठन के समय हुए चुनाव में भी किसन कथोरे ही विधान सभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। इसमें महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार नाना पटोले थे, जो विजयी रहे। परंतु, नाना पटोले ने फरवरी 2020 में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद से ही ये पद रिक्त पड़ा है।

ये भी पढ़ें – देवभूमि को ‘तीरथ’ के बाद मिले ‘पुष्कर’… नए मुख्यमंत्री की खोज पूरी

भाजपा विधायकों की बैठक
भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों से मंत्रणा शुरू कर दी है। इसमें दो दिवसीय अधिवेशन के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इस अधिवेशन में एक बार फिर भाजपा अपने आक्रामक रुख को बरकरार रखने पर बल दे रही है। वर्तमान में महाविकास आघाड़ी के पास 171 विधायकों का संख्याबल है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास 113 विधायक हैं। ऐसे में गुप्त मतदान सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

किसन कथोरे का करियरग्राफ
2004, 2009 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अंबरनाथ से विजयी हुए
2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भाजपा में गए और विधायक बने
2019 में फिर मुरबाड विधान सभा से चुने गए भाजपा विधायक

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.