Mission 2024: भाजपा ने बनाई खास रणनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों की कमान संभाल ली है। भाजपा की चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अमित शाह उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

99

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। भाजपा ने देश में 160 लोकसभा सीटों की एक सूची बनाई है, जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में हार मिली थी। उत्तर प्रदेश में ऐसी 12 सीटों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में भाजपा ने उन सीटों को प्राथमिकता के तौर पर रखा है, जिन सीटों पर भाजपा हार चुकी है या फिर यह सीटें दूसरे दलों के पास हैं।

उत्तर प्रदेश पर भाजपा की खास नजर
केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में 73 सीटों पर विजय प्राप्त की थी, जबकि 2019 में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने एक रणनीति के तहत ऐसे लोकसभा क्षेत्रों को चयनित किया है, जहां लोकसभा सीट जीतने के बाद भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के उप-राज्यपाल बोले, ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया है’

अमित शाह ने संभाली कमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों की कमान संभाल ली है। भाजपा की चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अमित शाह उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 16 जनवरी को पूर्वांचल की लोकसभा सीटों अंबेडकरनगर और बलरामपुर में रहेंगे। इस दौरान अमित शाह मंथन करेंगे। 17 जनवरी को अमित शाह बिजनौर और सहारनपुर लोकसभा सीटों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, नगीना और अमरोहा लोकसभा सीट बहुजन समाज पार्टी के पास है। ऐसे ही अन्य कई सीटों पर विपक्ष का कब्जा है। इन सीटों पर भाजपा की खास नजर है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.