माता वैष्णोदेवी धाम में हुई भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दृष्टि बनाए हुए हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री की ओर से पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा भी की गई है। जिसमें 2 लाख रुपए मृतकों के परिजनों को और 50 हजार रुपए घायलों को देने की घोषणा की गई है।
Extremely saddened by the loss of lives due to a stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to JK LG Shri @manojsinha_ Ji, Ministers Shri @DrJitendraSingh Ji, @nityanandraibjp Ji and took stock of the situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022
प्रधानमंत्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ही. डॉ.जितेंद्र सिंह, नित्यानंद राय को इस घटना पर जानकारी प्राप्त करने का आदेश दिया है।
भीड़ का वीडियो
#BREAKING | 12 dead, 13 injured in the stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan in #Katra. The incident occurred around 2:45 am, and as per initial reports, an argument broke out which resulted in people pushing each other,followed by stampede: JK DGP Dilbagh Singh. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/bF7juKpY14
— Aaquib Gull (عاقب گُل) (@_AaquibGull) January 1, 2022
उपराज्यपाल ने दी जानकारी
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित लोगों को सभी सुविधाएं देने की घोषणा की है। उन्होंने इस संदर्भ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पूरी घटना की जानकारी देने की बात भी मनोज सिन्हा ने साझा की है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने और घायलों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा उपराज्यपाल ने किया है।
माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 1, 2022
सुबह के समय तक वैष्णोदेवी मंदिर में पुन दर्शन पंजीकरण शुरू हो गया था। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इस दुर्घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि, राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से लोगों को निकाला। दर्शनार्थियों ने बताया कि वहां बहुत भीड़ थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। परंतु, कछ घंटों बाद ही परिस्थिति सामान्य हो गई।