केन्द्रीय मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव, गडकरी सहित कई मंत्रियों की होगी छुट्टी?

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए नया प्रयोग कर रही है। इस क्रम पार्टी कई बड़े निर्णय ले सकती है।

127
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कई मंत्रियों की छुट्टी होने जा रही है। उनकी जगह नये चेहरों को अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही संगठन में फेरबदल किया जाएगा। संगठन में पूर्णकालिक विस्तारक का नया पद बनाया गया है। ये स्थानीय स्तर पर संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे।
जेपी नड्डा को एक्सटेंशन मिलना तय
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 2 दिवसीय बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में चल रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिवों की रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। उसके आधार पर आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना रोडमैप तैयार कर रही है।
बदल जाएगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की पूरी तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल को नया रूप देंगे। समझा जा रहा है केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर को मंत्रिमंडल से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है ।
सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और गुजरात की जीत पर चर्चा की जा रही है। जिन राज्यों में  भाजपा की हार हुई है, उन पर भी गंभीरता से चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही हारने वाले को दंड और जीतने वाले को इनाम की नीति को लागू की जा रही है।
प्रधानमंत्री देंगे चुनाव में जीत का मंत्र
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी पदाधिकारियों को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। वे बताएंगे कि जनता को सरकार के सेवा कार्यों से कैसे जोड़ा जाए। सूत्रों का कहना है कि पार्टी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 2023 में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले हो रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
10 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में होने हैं चुनाव

भाजपा उन 10 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों पर चर्चा करेगी, जहां चुनाव होने हैं । ये  राज्य हैं- जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड

नियुक्त किए जाएंगी पूर्णकालिक विस्तारक
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए नया प्रयोग कर रही है। लोकसभा और विधानसभा स्तर पर चुनाव के लिए अपने हजारों विस्तारकों की नियुक्ति की जा रही है। ये विस्तारक भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक सदस्य होंगे, जो लोकल संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.