ममता बनर्जी दो सीटों से लड़ेंगी चुनाव?

ममता बनर्जी के घायल होने के बाद से राजनीति तेजी से बदल रही है। चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं हुआ था। इस रिपोर्ट के बाद अब ममता बनर्जी के आरोप झूठे साबित हो गए हैं।

108

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल से घर लौटने के बाद चुनाव प्रचार में उतर चुकी हैं। इस बीच खबर है कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगी। नंदीग्राम विधान सभा के अलावा वे कोलकाता की सुरक्षित सीट से भी चुनाव लड़ेंगी। जिसके लिए वहां पर घोषित किये गए तृणमूल कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार को भी सूचित कर दिया गया है।

ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी रही हैं। यहां से उनके समक्ष भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी खड़े हैं। सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के नजदीकी माने जाते थे। लेकिन अचानक उन्होंने पार्टी बदल ली। इस बीच ममता बनर्जी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की खबरें मिल रही है। कोलकाता के समाचार पत्र ‘द संडे गार्जियन’ के अनुसार आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अनुसार ममता बनर्जी टॉलीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं। यह सुरक्षित सीट मानी जाती है। पिछले तीन चुनावों से यहां तृणमूल कांग्रेस का कब्जा रहा है।

ये भी पढ़ें – नीयत में खोट से दिल पर चोट, किसान मोर्चा से इस दल ने की कट्टी!

ये है कारण
आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के अनुसार ममता बनर्जी चोटिल हैं। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पैर में चोट आई है। जिसके कारण पैर में बैंडेज लगी हुई है और वे व्हील चेयर पर चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसके कारण नंदीग्राम जैसे अंदर के इलाके में जाना-आना भारी पड़ेगा। इसलिए कोलकाता के अंदर की टॉलीगंज सबसे सुरक्षित सीट मानी जा रही है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ सकती हैं। नंदीग्राम सीट पर 1 अप्रैल को मतदान होना है।

ये भी पढ़ें – असम चुनावः खतरनाक वारदातों को अंजाम देना चाहते हैं मौत के सौदागर,ऐसे हुआ खुलासा

टॉलीगंज सीटे से ये हैं उम्मीगवार
इस विधान सभा सीट से अरूप बिस्वास चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस निर्णय के प्रति आगाह कर दिया है। अरूप बिस्वास को अपना चुनाव प्रचार भी सीमित दायरे में करने के लिए कहा गया है।
यह सीट बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का गढ़ माना जाता है। यहां से अरूप बिस्वास तीन बार विधायक रहे हैं। यहां 10 अप्रैल को मतदान हो ना है, जिसके लिए 23 मार्च को नामांकन भरना है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.