विवादों में महाराष्ट्र का मंत्री… सुनें दुष्कर्म के मामले में कैसे हैं नेता जी के विचार

महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी के विवादित नेताओं की सूची में नए-नए नाम जुड़ रहे हैं। इक युवक की पिटाई करवाने के आरोपी मंत्री पर बड़ा आरोप लगा है।

154

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों का विवादों में घिरना जारी है। अब एनसीपी के एक कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री ने एक म्यूजिक उद्योग से जुड़े व्यक्ति को बचाने के लिए सीधे दुष्कर्म पीड़िता को ही सेट करने की बात कर दी। इस संबंध में एक ऑडियो वायरल हो रहा है (जिसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है)। जिसमें सहायता करने वाले नेता को भद्दी गालियां दे रहा है महाराष्ट्र सरकार का यह मंत्री। इस संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भी शिकायत पहुंची है।

यह प्रकरण म्यूजिक उद्योग से जुड़े एक उद्योगपति भूषण कुमार से जुड़ा है। जिस पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में महिला को राष्ट्रीय स्वाभिमान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मल्लिकार्जुन पुजारी सहायता कर रहे थे। जिसके बाद आरोप है कि गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने फोन करके उन्हें धमकाया और गंदी गालियां भी दी हैं। इस संबंध एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है।

राज्यपाल के पास शिकायत
राष्ट्रीय स्वाभिमान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन पुजारी ने मंत्री जितेंद्र आव्हाड द्वारा दी गई धमकी के विषय में शिकायत की है। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर इस संबध में लिखित शिकायत की है।

ये है पत्र में
मुंबई में रहनेवाली एक युवती का पिछले कई वर्षों से शारीरिक शोषण हो रहा था। यह करनेवाला एक प्रसिद्ध उद्योगपति है। इस संबंध में युवती की शिकायत नहीं लिखी जा रही थी, जिसके बाद वह युवती मेरे पास सहायता मांगने आई थी। मेरी सहायता से डीएन नगर पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज की। इसी गुस्से में मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने मेरे साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी है।

क्या है ऑडियो टेप में…
जितेंद्र आव्हाड… (गाली) तू एक लड़की के लिए किसी को ब्लैकमेल कर रहा है, लड़की गई (गाली)… उसे मरने दे, तुझे पता है ना भूषण कुमार टी सिरीज का मालिक है। तू इस प्रकरण में मत पड़, बहुत बड़े लोग उसके साथ हैं। तेरी अब खैर नहीं है।

सामाजिक कार्यकर्ता व युवती पर मामला दर्ज
दुष्कर्म के इस प्रकरण में डीएन नगर पुलिस ने मल्लिकार्जुन पुजारी और दुष्कर्म का आरोप लगानेवाली युवती पर धन उगाही का मामला दर्ज किया गया है। टी सिरीज के चेयरमैन भूषण कुमार ने इस संबंध में जुलाई 2021 में एक स्टेटमेंट भी जारी किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.