महाराष्ट्र: आगामी पंद्रह दिनों में राजनीतिक भूकंप! जानिये किसकी होगी बदली और कौन संभालेगा कमान?

केंद्रीय और राज्य मंत्रिमंडल में होगा बड़ा उलटफेर, मुख्यमंत्री दिल्ली से तो उपमुख्यमंत्री बारामती से...

218
एनडीए
महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव सीएम बदलेंगे

⋅स्वप्निल सावरकर

कर्नाटक चुनाव और सर्वोच्च न्यायालय के 16 विधायकों पर निर्णय को लेकर सबका लक्ष्य लगा हुआ है। इसी पर महाराष्ट्र की राजनीति का भविष्य भी अवलंबित है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में चल रही ऊठा पटक तो मात्र पवार का पॉवर प्रदर्शन है। माना जा रहा है कि, इससे पवार की केंद्र सरकार से बार्गेनिंग पॉवर बढ़ेगी। 10 मई को कर्नाटक में होनेवाले चुनाव के परिणाम और सीएम एकनाथ शिंदे के विरोध में यदि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय गया तो भाजपा ने प्लान बी तैयार कर लिया है। भाजपा के प्लान बी को अंतिम रूप मिला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के बीच। ऐसी संभावना है कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ एनडीए लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

दाद डेप्युटी सीएम और सीएम…
एनसीपी के अतिविश्वसनीय सूत्र ने हिंदुस्थान पोस्ट को बताया कि, सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय यदि वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विरोध में जाता है तो, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, भाजपा दिल्ली से भेजेगी और उपमुख्यमंत्री पद पर दादा की सीट पक्की होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली में गडकरी के स्थान पर बुलाया जाएगा। भाजपा के सूत्रों ने भी इसकी अनौपचारिक पुष्टि की है।

केंद्र में बढ़ेगा महाराष्ट्र का दबदबा
पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में भी महाराष्ट्र के राजनीतिक बदलाव का प्रभाव पड़ेगा। जिसमें एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, पूर्व नागरी उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल एनसीपी के कोटे से केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बनेंगे, जबकि शिवसेना से सांसद श्रीकांत शिंदे और राहुल शेवाले मंत्री बनाए जाएंगे। इसी प्रकार भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी केंद्रीय कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – डीआरडीओ में पाकिस्तानी एजेंट कौन? एटीएस की कार्रवाई

मिशन 48 की तैयारी
2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया है। माना जा रहा है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ‘मिशन 45’ निश्चित किया था, जिसे अब ‘मिशन 48’ कर दिया गया है। इस ‘मिशन 48’ में उत्तर मुंबई से देवेंद्र फडणवीस उम्मीदवार हो सकते हैं तो दक्षिण मुंबई से मनसे नेता बाला नांदगांवकर को उम्मीदवारी दी जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.