… तो क्या राजू शेट्टी का नाम उस लिस्ट से हटा दिया गया?

स्वाभिमानी सेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने हाल ही में कोल्हापुर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बाढ़ प्रभावित किसानों को लेकर ठाकरे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

147

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजी गई 12 भावी विधान परिषद विधायकों की सूची को लेकर इन दिनो फिर से चर्चा गरम है। पता चला है कि राजू शेट्टी का नाम सूची से हटा दिया गया है। शेट्टी का नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सूची से हटा दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार के खिलाफ कई बार आंदोलन करने के कारण शेट्टी का नाम हटाया गया है।

‘मुझे फर्क नहीं पड़ता’
इस बारे में पूछे जाने पर स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने कहा कि मैंने कभी किसी को खुश करने के लिए राजनीति नहीं की। अपनी ये आदत नहीं है। राज्यपाल क्या निर्णय लेते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ेंः पीठ में किसने घोंपा खंजर? चरम पर शिवसेना-भाजपा में जुबानी जंग

महंगी पड़ी एनसीपी की आलोचना
बता दें कि राजू शेट्टी ने हाल ही में कोल्हापुर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बाढ़ प्रभावित किसानों को लेकर ठाकरे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन में हजारों किसानों ने भाग लिया था। उस दौरान राजू शेट्टी ने जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील के साथ ही महाविकास आघाड़ी सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था,’जयंत पाटील वही देखते हैं, जो सूरज नहीं देख पाता। राकांपा नेताओं की दिलचस्पी केवल बड़ी योजनाएं लाने और टेंडर जारी करने में है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सिर्फ वादे किए। जो लोग खेती के बारे में जानते भी नहीं हैं, उन्होंने मदद की। लेकिन जो लोग जानते हैं, वे मदद करने से हिचक रहे हैं।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.