राज ठाकरे किसी भी शाखा प्रमुख के घर खा सकते हैं खाना! शर्तें लागू

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पुणे में होने वाले महानगरपालिक चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे खुद पुणे के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

103

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे में अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए एक अनोखा स्कीम निकाला है। मनसे के जिस शाखा प्रमुख का काम बेहतरीन होगा, वे उसके घर रात के समय खाना खाने जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से राज ठाकरे पुणे में हैं और अपनी पार्टी को पुणे मनपा चुनाव के लिए नई धार दे रहे हैं।

पुणे महानगरपालिका चुनाव की तैयारी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पुणे में होने वाले महानगरपालिक चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मनसे प्रमुख ठाकरे खुद पुणे के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और शहर के सभी वर्गों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में राज ठाकरे मनसे पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पुणे शहर के सभी विभागों के अधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वे उनके विचार जान रहे हैं।

राज संवाद पहल
इस बैठक के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए एक अहम एलान किया है। उन्होंने कहा है, ‘जो शाखा प्रमुख अच्छा काम करेंगे, उनके घर मैं खाना खाऊंगा।’ इस बीच वे राज संवाद पहल के तहत शहर के सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 19 जुलाई को पुणे के सेनापति बापट रोड स्थित इंद्रप्रस्थ हॉल में हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.