महाराष्ट्र में हटेगा लॉकडाउन? कैबिनेट की बैठक में लिया गया ये निर्णय

महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटाए जाने को लेकर काफी चर्चा है लेकिन कैबिनेट की बैठक में फिलहाल इसे जारी रखने का निर्णय लिया गया है, लेकिन कुछ मामलों में ढील दी जा सकती है।

83

क्या महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन के तहत लागू लॉकडाउन हटाया जाएगा? इस तरह के सावाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। इस बीच इस बारे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी है। 27 मई को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने बताया कि लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन इसमें कुछ छूट दी जाएगी।

टोपे ने मीडिया से कहा कि राज्य में लॉकडाउन पूरी तरह नहीं हटाया जाएगा, लेकिन प्रतिबंधों में कुछ हद तक ढील दी जाएगी। बता दें कि लागू लॉकडाउन की समय सीमा 1 जून को समाप्त होगी।

टोपे ने कही ये बात
राजेश टोपे ने बताया कि लॉकडाउन हटाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम हुआ है। इसे देखते हुए प्रतिबंधों में कुछ ढील दी जाएगी। इस बारे में दो दिन में नियम जारी किए जाएंगे। टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि तत्काल लॉकडाउन हटाना संभव नहीं होगा।

 पदोन्नति में आरक्षण पर निर्णय नहीं
उन्होंने कहा कैबिनेट की बैठक में ताउते तूफान समेत पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने पर चर्चा हुई, हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.