उल्हासनगर में भाजपा को जोर का झटका! आधी रात में राकांपा ने कर दिया ऐसा कांड

उल्हासनगर शहर में राजनीति के केंद्र में रहने वाले कलानी परिवार के राकांपा से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ती रही ज्योति कलानी को अंतिम बार राकांपा ने प्रत्याशी बनाया था।

116

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के परिवार संवाद कार्यक्रम के अवसर पर उल्हासनगर पहुंचे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील और गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड की 26 अक्टूबर की आधी रात को कलानी महल में पप्पू कलानी से मुलाकात के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। उल्हासनगर महानगर पालिका के 22 पार्षद, जो पिछले चुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुने गए थे, राकांपा में शामिल होने वाले हैं। इससे पहले कलानी की बहू पंचम कलानी ने भाजपा पार्षद पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व विधायक ज्योति कलानी के निधन के बाद कलानी परिवार में राकांपा का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं था। इसलिए भाजपा से दूरी बना चुके ओमी कलानी और उनके पिता पप्पू कलानी एक बार फिर राकांपा की ओर रुख करने पर जोर देते नजर आए। 15 दिन पहले पप्पू कलानी ने भाजपा के उल्हासनगर विधायक कुमार ऐलानी से चर्चा की थी। अयालानी ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया था।

कलानी गुट ने दिया बड़ा झटका
उसके बाद अब कलानी गुट ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। राकांपा नेताओं की बैठक के बाद ओमी कलानी समूह के 22 पार्षद एनसीपी में शामिल होंगे। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन गृह मंत्री जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में किया जाएगा। उल्हासनगर मनपा में कुल 40 भाजपा पार्षद हैं, जिनमें से 22 ओमी कलानी समूह के हैं। इसलिए राकांपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ कोई अयोग्यता की कार्रवाई नहीं की जा सकेगी और भाजपा इन नगरसेवकों को व्हिप भी जारी नहीं कर पाएगी।

ये भी पढ़ेंः फडणवीस सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को ठाकरे सरकार की क्लीन चिट! कैग की आपत्ति खारिज

आएगा बड़ा राजनीतिक बदलाव
उल्हासनगर शहर में राजनीति के केंद्र में रहने वाले कलानी परिवार के राकांपा से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ती रहीं ज्योति कलानी को अंतिम बार राकांपा ने प्रत्याशी बनाया था। कुछ दिन पहले ज्योति कलानी का निधन हो गया है। उसके बाद से कलानी परिवार में राकांपा का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं था। लेकिन अब उल्हासनगर मनपा में कलानी गुट राकांपा में शामिल हो गया है, जिसके बाद वहां की राजनैतिक तस्वीर बदलने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.