शिवसेना नेताओं के उस वीडियो की होगी एसआईटी जांच, युवा सेना का पदाधिकारी गिरफ्तार

मुंबई में पिछले दस दिनों में यह दूसरा प्रकरण है जिसमें ठाकरे गुट से संबंधित लोग गिरफ्तार हुए हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी संदीप देशपांडे पर हमले के प्रकरण में गिरफ्तार एक आरोपी का संबंध ठाकरे गुट सामने आया था। इसके कुछ दिनों बाद ही प्रकाश सुर्वे के प्रकरण में हुई गिरफ्तारियों में ठाकरे गुट को लोग सामने आए हैं।

Sainath Durge

बोरीवली के विधायक प्रकाश सुर्वे और महिला नेता शीतल म्हात्रे का आक्षेपार्ह्य एडिटेड वीडियो वायरल करने के आरोप में चौथी गिरफ्तारी हो गई है। इस प्रकरण में यह गिरफ्तारी ठाकरे गुट के लिए भी बड़ा झटका है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा में मंत्री शंभूराज देसाई ने इस प्रकरण की एसआईटी के माध्यम से उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की है।

दहिसर पुलिस वायरल वीडियो की शिकायत मिलने के बाद सोमवार शाम तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी मानी जा रही है, युवा सेना के कार्यकारिणी सदस्य साईनाथ दुर्गे की। जिसके बाद शिवसेना और ठाकरे गुट के बीच आरोपों का नया काल शुरू हो गया है। साईनाथ दुर्गे को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। दुर्गे, मुंबई महानगर पालिका की शिक्षण समिति का पूर्व सदस्य रह चुका है और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे का नजदीकी कहा जाता है।

पुल के उद्घाटन का है वीडियो
बोरीवली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो श्रीकृष्ण पुल का लोकार्पण हुआ था। इसके बाद स्थानीय विधायक प्रकाश सुर्वे और शीतल म्हात्रे के साथ गाड़ी पर मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। इसी बीच रिकॉर्ड किये गए वीडियो को एडिट करके कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। इसमें दोनों नेताओं की बदनामी करने का आरोप लग रहा है। इस प्रकरण को महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना विधायक यामिनी जाधव, भारती लवेकर और दहिसर से भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने उठाया था और एसआईटी जांच की मांग की थी। जिसे सरकार ने मान्य कर लिया।

ये भी पढ़ें – शिवसेना निष्ठ ही रहेंगे भूषण देसाई, ठाकरे गुट को जय महाराष्ट्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here