महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद का मरहम.. जानें किसे क्या देगी सरकार

बाढ़ प्रभावितों के लिए राज्य मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है।

105

राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 11,500 करोड़ रुपए के आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा की है। मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मदद पर पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी। उन्होंने बताया की बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का पंचनामा लगभग 80 से 90 प्रतिशत पूरा हो गया है।

राज्य सरकार का अनुदान

  • बाढ़ प्रभावित प्रति कुटुंब        रु. 10,000/-
  • टपरी धारक                     रु. 15,000/-
  • दुकानदार                       रु. 50,000/-
  • पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर      रु. 1,50,000/-

बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी  9 लाख रुपए की सहायता 

  • एनडीआरएफ के निर्णय के अनुसार            रु. 4,00,000/-
  • प्रधानमंत्री सहायता निधि                         रु. 2,00,000/-
  • मुख्यमंत्री सहायता निधि                          रु. 2,00,000/-
  • गोपीनाथ मुंडे बीमा योजना                       रु. 1,00,000/-

राज्य में बाढ़ के कारण जन सामान्य, व्यापार और सड़क, नाले, पुल आदि का भी नुकसान हुआ है। इसके पुनर्निमाण के लिए 11,500 करोड़ रुपए की निधि आबंटित की गई है।

इसके अलावा बाढ़ प्रवण क्षेत्र के लोगों का पुनर्वसन किया जाएगा। जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। इसमें 4.00 लाख रूपए की लागत से तलिये गांव के वाडों में घरों का निर्माण म्हाडा के द्वारा किया जाएगा। राज्य के बाढ़ प्रभावित रायगड, चिपलूण, महाड, सातारा, सांगली, कोल्हापुर में 3.3 लाख हेक्टेयर भूमि पर कृषि का नुकसान हुआ है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.