महाराष्ट्रः बंट गया शिंदे सरकार के मंत्रियों का विभाग! देखिये, पूरी सूची

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है।

81

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजना), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक और औकाफ रखा है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। उन्हें गृह, वित्त और योजना, कानून व न्याय, जल संसाधन तथा लाभ क्षेत्र विकास, आवास, ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य 18 मंत्रियों के खाते इस प्रकार हैं:

राधाकृष्ण विखे-पाटील –

राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास

सुधीर मुनगंटीवार-

वन, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन

चंद्रकांत पाटील-

उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य

डॉ. विजयकुमार गावित-

आदिवासी विकास

गिरीश महाजन-

ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण

गुलाबराव पाटील

जल आपूर्ति और स्वच्छता

दादाजी भुसे-

बंदरगाह और खदान

संजय राठौर-

खाद्य एवं औषधि प्रशासन

सुरेश खाड़े-

बंदरगाह और प्राकृतिक संसाधन

संदीपन भुमरे-

रोजगार गारंटी योजना और बागवानी

उदय सामंत

उद्योग

प्रो. तानाजी सावंत-

सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

रवींद्र चव्हाण –

लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण

अब्दुल सत्तार-

कृषि

दीपक केसरकर-

स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा

अतुल सावे

सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण

शंभूराज देसाई-

राज्य उत्पाद शुल्क

मंगलप्रभात लोढ़ा-

पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.