विधान परिषद के सदस्यों की लिस्ट पर मुहर लगने में और होगी देरी! यह है कारण

कांग्रेस ने राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाने वाले 12 विधायकों की सूची में रजनी पाटील का भी नाम शामिल किया था। वह सूची राज्यपाल को हस्ताक्षर के लिए भेजी गई है।

107

नवंबर 2020 में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित विधान परिषद के 12 सदस्यों की सूची अभी भी राज्यपाल के पास लंबित है। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से इस पर तत्काल मुहर लगाने का कई बार आग्रह कर चुके हैं। लेकिन अब लगता है कि इस सूची को राज्यपाल की मंजूरी मिलने में और समय लगेगा। इस बार इसका कारण कांग्रेस बनेगी।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र राज्य सभा उपचुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषित किया उम्मीदवार

रजनी पाटील को बनाया गया राज्यसभा का उम्मीदवार
कांग्रेस ने राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाने वाले 12 विधायकों की सूची में रजनी पाटील का भी नाम शामिल किया था। वह सूची राज्यपाल को हस्ताक्षर के लिए भेजी गई है। लेकिन अभी तक सूची पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण नियुक्तियां रुकी हुई हैं। इस सूची की मंजूरी में हो रहे विलंब को देखते हुए कांग्रेस ने आखिरकार इसमें शामिल रजनी पाटील को राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया है। लेकिन अब इस सूची को राज्यपाल की मंजूरी मिलने में और विलंब हो सकता है। इसका कारण यह है कि अब कांग्रेस को सूची में शामिल करने के लिए पार्टी के किसी अन्य नेता का नाम देना होगा। इसके लिए पार्टी को कैबिनेट की मंजूरी भी लेनी होगी। इस तरह प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा।

एक सीट के लिए उपचुनाव
महाराष्ट्र कांग्रेस से राज्य सभा की एक सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मान्य की गई सूची के अनुसार रजनी पाटील को उम्मीदवारी दी गई है। इस संदर्भ में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली बनी क्राइम कैपिटल! जानिये, मुंबई-जयपुर में अपराध का क्या है हाल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.