सीएम के निजी सहायक के बंगले पर चला बुलडोजर! अब किसकी बारी?

सीएम उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर का मुरुड दापोली में समुद्र तट पर एक आलीशान बंगला था। 22 अगस्त की सुबह से ही इस बंगले को गिराने का काम शुरू कर दिया गया।

130

मुंबई के भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया ने पिछले कुछ महीनों से महाविकास आघाड़ी सरकार और विशेषकर शिवसेना के कई नेताओं पर निशाना साध रखा है। फिलहाल सोमैया के निशाने पर उद्धव ठाकरे के निजी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुरुड में नार्वेकर का बंगला सीआरजेड नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है। अब उस बंगले के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगली कार्रवाई परिवहन मंत्री अनिल परब के रिसॉर्ट के खिलाफ की जाएगी।

किरीट सोमैया ने दर्ज कराई थी शिकायत
दापोली में मुरुड के समुद्र तट पर नार्वेकर का बंगला है। किरीट सोमैया ने बंगले के निर्माण के लिए सीआरजेड नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केंद्रीय पर्यावरण विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमैया ने बताया कि नॉर्वेकर के बंगले के अलावा अन्य अवैध रुप से बनाए गए बंगले भी हैं, जिनकी जानकारी उनके पास है। फिलहाल उनकी शिकायत पर पहली कार्रवाई नार्वेकर के बंगले पर की गई है।

अगला नंबर है किसका?
मिलिंद नार्वेकर का मुरुड दापोली में समुद्र तट पर एक आलीशान बंगला था। 22 अगस्त की सुबह से ही इस बंगले को गिराने का काम शुरू कर दिया गया। जेसीबी मशीन लगाकर उस पर तोड़क कार्रवाई की गई। किरीट सोमैया ने कार्रवाई का एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वे खुद दापोली जाएंगे और बंगले को तोड़े जाने की सीमा का निरीक्षण करेंगे। सोमैया ने कहा है कि अगला नंबर राज्य के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के रिसॉर्ट का है।

ये भी पढ़ेंः गणेशोत्व पर राणे इनके लिए चलाएंगे मोदी एक्सप्रेस! मुफ्त यात्रा के साथ भोजन भी मिलेगा

यह है पूरा मामला
सोमैया ने कुछ दिन पहले ही नार्वेकर के बंगले को लेकर आरोप लगाए थे। शिवसेना कार्याध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चहेते मिलिंद नार्वेकर ने दापोली के मुरुड गांव में समुद्र तट पर 72 गुंठा जगह पर कब्जा जमा लिया था। उसके बाद उन्होंने बिना संबंधित विभाग से अनुमति लिए वहां दो मंजिला बंगले का निर्माण किया था। इसके लिए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई की जा रही थी। सोमैया ने यह भी आरोप लगाया था कि बंगले के पास बड़े पैमाने पर खुदाई चल रही है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.