महाराष्ट्रः शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, इन विधायकों ने ली शपथ- देखिये, पूरी सूची

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के शिंदे गुट के नौ-नौ विधायकों को मंत्री बनाया गया है।

73

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के शिंदे गुट के नौ-नौ विधायकों को मंत्री बनाया गया है। फिलहाल इन सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

शिंदे गुट के दादा भूसे,संदीपान भूमरे,उदय सामंत,तानाजी सावंत,दीपक केसरकर,शंभुराजे देसाई,अब्दुल सत्तार, गुलाबराव पाटील और संजय राठौड़ ने मंत्रि पद की शपथ ली है।

वहीं भाजपा के कोटे से सुधीर मुनगंटीवार, चन्द्रकान्त पाटील,राधाकृष्ण विखे पाटील,गिरीश महाजन,अतुल सावे, विजयकुमार गवित, मंगलप्रभात लोढ़ा, सुरेश खाड़े,रविन्द चव्हाण को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

केवल कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
राजभवन के राजदरबार में इन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। फिलहाल इन सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अगले विस्तार में राज्य मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इन विधायकों के मंत्री बनाए जाने के साथ ही शिंदे मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है।

विभागों का बंटवारा अभी नहीं
शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। फिलहाल उनके विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। अगले एक-दो दिनों में इस बारे में आधिकारिक जानकारी दिए जाने की संभावना है। शिंदे सरकार के गठन के 37 दिन बाद यह मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हुआ है।

फडणवीस की डिनर डिप्लोमेसी
इससे पहले 8 अगस्त की रात उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी के कोटे के नौ संभावित मंत्रियों को डिनर पर आमंत्रित किया था, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी। पहले चरण में भाजपा की ओर से 9 मंत्रियों ने शपथ ली। 8 अगस्त सुबह ही इस संबंध में संभावित मंत्रियों को सूचित कर दिया गया था और तत्काल मुंबई पहुंचने का निर्देश दिया गया था। इनमें से कुछ विधायक मुंबई में मौजूद थे। देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें 8 अगस्त को डिनर पर आमंत्रित किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.