उनको वोट देना मतलब कांग्रेस-एनसीपी को वोट देना – बावनकुले

मुंबई के अंधेरी उपचुनाव के लिए मुख्य विपक्षी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा और उद्धव गुट की शिवसेना के बीच सीधा मुकाबला है। इसे लेकर जुबानी आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं।

73

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में उद्धव ठाकरे को वोट देने का मतलब कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को वोट देने जैसा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया और उनके विचारों को भी स्वीकार किया। इसलिए अंधेरी की जनता सिर्फ भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल को मतदान करेगी और पटेल भारी मतों से विजई होंगे।

भाजपा का घर-घर प्रचार
चंद्रशेखर बावनकुले भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता अंधेरी में घर-घर में जाकर मतदाताओं से मिलकर यह बात करेंगे। उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे ने बार बार स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान होने पर भी कांग्रेस- राकांपा का साथ दिया। अब उनके गुट ने राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन दिया है। उद्धव ठाकरे की सेना बालासाहेब के विचारों से बहुत दूर चली गई है, ऐसा हम घर घर जाकर मतदाताओं को बताएंगे।

ये भी पढ़ें – हिंदुओं की टार्गेट किलिंग: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोलियों से भूना

जीतने का दावा
बावनकुले ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार के नेतृत्व में भाजपा अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव जीतेगी। आगामी चुनाव में आदित्य ठाकरे के वरली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साकोली व राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं के बारामती निर्वाचन क्षेत्र में भी भाजपा का चमत्कार दिखाई देगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.