हिंदी भाषियों को अवसर… मुंबई से विधान परिषद के लिए भाजपा की ओर से राजहंस सिंह

राज्य की दस सीटों के विधान परिषद का चुनाव होना है। इसके लिए शिवसेना के साथ ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

150

भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की रिक्त हो रही सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बहुप्रतीक्षित मुंबई सीट से भाजपा के उम्मीदवार दो बार नगरसेवक रह चुके पूर्व विधायक राजहंस सिंह होंगे। इसके साथ भाजपा ने पांच नामों की घोषणा की है।

इसे मराठी में पढ़ें – राजहंस सिंह जाणार भाजपकडून विधान परिषदेवर

भाजपा के विधान परिषद उम्मीदवार
  • मुंबई – राजहंस सिंह
  • कोल्हापूर – अमल महाडिक
  • धुले – अमरीश पटेल
  • नागपुर – चंद्रशेखर बावनकुळे
  • अकोला – वसंत खंडेलवाल

हिंदी भाषियों को लुभाने का प्रयत्न
मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में हिंदी भाषियों की संख्या बहुत महत्व रखती है। भाजपा द्वारा मुंबई से उम्मीदवार देने में इसका पूरा ध्यान रखा गया है, ऐसा लगता है। शहर में भाजपा अध्यक्ष पद पर वरिष्ठतम् विधायक मगंल प्रभात लोढ़ा राजस्थान के पाली से हैं, जबकि उनका ससुराल पक्ष गुजरात से है, ऐसे में गुजराती और राजस्थानी दोनों समाजों में उनकी पैठ है। मुंबई मनपा का प्रभार दूसरी बार विधायक बने अतुल भातखलकर को दिया गया है। अब विधान परिषद के पद पर राजहंस सिंह का नाम दिया जाना हिंदी भाषी, स्थानीय भूमिपुत्रों का साथ लेने के लिए समन्वय स्थापित करने का प्रयत्न हो सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.