महाराष्ट्रः शिवसेना की सत्ता साफ! जानें कैसे लिया भाजपा ने बदला

महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी में जोर आजमाइश जारी है। भाजपा के कई नगरसेवकों के शिवसेना में शामिल होने के बाद अब भाजपा ने भी उसे जोर का झटका दिया है।

105

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित मुक्ताईनगर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व और वर्तमान नगरसेवकों के पार्टी छोड़कर शिवसेना में शामिल होने के बाद भाजपा ने भी उसे करारा झटका दिया है। भाजपा ने यह झटका माथेरन में दिया है। शिवसेना के 14 में से 10 नगरसेवक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे माथेरन नगरपालिका में शिवसेना सत्ता से बाहर हो गई है।

माथेरन में पिलाया घाट का पानी
एकनाथ खडसे मुक्ताईनगर से हैं। उनके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में फूट की पड़ गई थी। जब एकनाथ खडसे राकंपा में गए तो कई स्थानीय भाजपा पदाधिकारी भी राकांपा से जुड़ गए थे। इसके बाद जो धड़ा बचा था उसमें शिवसेना ने सेंध लगा ली थी। जिसके कारण मुक्ताईनगर से भारतीय जनता पार्टी की सत्ता समाप्त हो गई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मुक्ताईनगर में भाजपा को झटके पर झटका देने में एकनाथ खडसे की भूमिका महत्वपूर्ण रही है राकांपा और शिवसेना को लाभ पहुंचाने में।

इस झटके को झेल रही भाजपा नें पलटवार किया है। माथेरान में शिवसेना के दस नगरसेवक भाजपा के साथ हो लिये हैं। जिससे यहां स्थानीय निकाय में शिवसेना सत्ता से बाहर हो गई है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः सीएम से मिले पवार! अड़चन में सरकार?

‘एकनाथ’ का झटका ‘एकनाथ’ को पड़ा भारी
जलगांव में भारतीय जनता पार्टी को छोड़नेवाले नेताओं के पीछे एकनाथ खडसे की बड़ी भूमिका मानी जाती रही है। भाजपा को झटका देने का हर्ष शिवसेना मना रही थी कि उसके एकनाथ के नेतृत्व को माथेरान में झटका लग गया। इससे कहा जा रहा है कि जलगांव के एकनाथ खडसे का झटका, रायगढ़ में ठाणे एकनाथ शिंदे को भुगतना पड़ा है। माथेरान ठाणे की सीमा से लगकर है। यहां ठाणे के नेताओं की ही अधिक निगाह रहती है।

ये भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल हुए माथेरन नगर परिषद के 10 पार्षदों में 1)आकाश चौधरी, उप महापौर, 2) राकेश चौधरी, पार्षद, 3)सोनम दाबेकर, पार्षद, 4) प्रतिभा घवारे, पार्षद, 5) सुषमा जाधव, पार्षद, 6) प्रियंका कदम, पार्षद, 7) ज्योति सोनवाले, पार्षद, 8) संदीप कदम, पार्षद, 9) चंद्रकांत जाधव, पार्षद और10) रूपाली अखाड़े, पार्षद शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.