महाराष्ट्र विधान सभा का नागपुर में चल रहा शीत सत्र समाप्त हो गया है। इसमें सदस्यों की कुल औसत उपस्थिति लगभग 79 प्रतिशत रही। जबकि, अधिकतम उपस्थिति 91.32 प्रतिशत और न्यूनतम उपस्थिति 50.57 प्रतिशत रही। सत्र की समाप्ति की घोषणा विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने की, इसे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मान्य किया। इसके साथ ही विधान सभा का अगला सत्र मुंबई में 27 फरवरी, 2023 से आयोजित किये जाने की अनुमति राज्यपाल से मांगी है।
सत्र की समाप्ति पर विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सूचित किया कि, विधान सभा में कुल 84.10 घंटे कामकाज हुआ, 8 घंटे का समय विभिन्न कारणों से खराब हुआ। इसी प्रकार कामकाज में अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं…
तारांकित प्रश्न 6,843
स्वीकृत प्रश्न 422
अनुत्तरित 36
लक्ष वेधी 2,028
स्वीकृत प्रश्न 333
चर्चा किये प्रश्न 106
ये भी पढ़ें – महाविकास अघाड़ी में एकता का अभाव? ‘इस’ प्रस्ताव के बारे में अजित पवार को नहीं जानकारी
सरकारी विधेयक 12
विधान सभा में मंजूर 12
विधान परिषद में मंजूर 3
अशासकीय विधेयक 5
मान्य विधेयक 2
शासकीय अध्यादेश 2
मान्य अध्यादेश 2
चर्चा किये अध्यादेश 2