महाराष्ट्र के इतिहास में अब तक 5 मंत्री गिरफ्तार! जानें, किस पार्टी के कितने

महाराष्ट्र के इतिहास में अब तक गिरफ्तार पांच मंत्रियों में चार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के है।

87

महाराष्ट्र के इतिहास में अब तक पांंच मंत्रियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें 1 नवंबर की देर रात गिरफ्तार किए गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख भी शामिल हैं। अब तक गिरफ्तार पांच मंत्रियों में से चार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हैं।

इस आरोप में जेल में बंद थे पद्मसिंह पाटील
पवन राजे निंबालकर की 3 जून 2006 को नवी मुंबई के कलंबोली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजे जब वहां से जा रहे थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और गोली मार दी। इस घटना में पवन राजे और उनके ड्राइवर दोनों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने पूर्व मंत्री और तत्कालीन राकांपा नेता पद्मसिंह पाटील को 2009 में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। मामला अभी भी मुंबई के सत्र न्यायालय में विचाराधीन है।

महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में भुजबल गिरफ्तार
छगन भुजबल जब प्र्देश की सार्वजनिक निर्माण मंत्री थे, तब उन पर महाराष्ट्र सदन के निर्माण में घोटाले का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि भुजबल को करोड़ों रुपए की रिश्वत दी गई। इस मामले में उन्हें दो साल जेल में बिताने पड़े। हाल ही में न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया है। हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा है कि वे न्यायालय के फैसले को चुनौती देंगी।

ये भी पढ़ेंः लुकाछिपी के बाद पेशी और फिर अनिल देशमुख की गिरफ्तारी… महाराष्ट्र में राजनीतिक हड़कंप

मारपीट के आरोप में जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार
राकांपा नेता और वर्तमान गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड पर घोड़बंदर इलाके में रहने वाले सिविल इंजीनियर अनंत करमुसे को अगवा कर अपने बंगले में लाकर पुलिस से मारपीट करवाने का आरोप है। इस मामले में आव्हाड को वर्तकनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें ठाणे के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।

अभद्र भाषा बोलने पर राणे गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी जिले, संगमेश्वर के गोलवाली से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उनके खिलाफ नासिक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था। एक दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.