मप्र में 2023 में बनेगी कांग्रेस की सरकार? जानिये, क्या कहते हैं कमल नाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि जिस मेट्रो प्रोजेक्ट को भाजपा अपना बता रही है, उसे केंद्र में मंत्री रहते हुए हरी झंडी मैंने दी थी।

94

इंदौर से कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने 15 जून को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने नामांकन से पहले सभा को संबोधित करते हुए 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद जब मुझे प्रदेश मिला था तो प्रदेश भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी में डूबा हुआ था। हमने 15 महीने की अपनी सरकार में अपनी नीति और नियत का प्रदर्शन किया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि जिस मेट्रो प्रोजेक्ट को भाजपा अपना बता रही है, उसे केंद्र में मंत्री रहते हुए हरी झंडी मैंने दी थी। उन्होंने कहा कि 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करके मैंने कौन सा गुनाह किया। मैंने मिलावट के खिलाफ युद्ध किया, क्या यह मेरा गुनाह था? उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। इंदौर में और प्रदेश में निवेश तब आएगा जब उद्योगपतियों का सरकार में विश्वास होगा। शिवराज सिंह चौहान की सरकार जनता और उद्योगपतियों में विश्वास पैदा करने में असफल साबित हुई है।

किया यह दावा
कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आग्रह करते हुए कहा कि संजय के बारे में जितना बोलूं उतना कम है। आपने देखा है, कोविड-19 के समय इन्होंने समाज सेवा, धार्मिक कार्य और संस्कृति के कार्य कैसे किए। इसमें कोई शक नहीं है कि 15 महीने बाद 2023 में प्रदेश में आप लोग कांग्रेस की सरकार को चुनेंगे। इस चुनाव में आप संजय शुक्ला के साथ-साथ कांग्रेस के पार्षदों को भी चुनेंगे। सभा के बाद संजय शुक्ला ने बड़ा जरूर निकाल कर अपना नामांकन दाखिल किया।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे कमलनाथ
इसके अलावा मध्य प्रदेश बाल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कमलनाथ ने बच्चों के साथ संवाद किया और उन्हें देश के सच्चे राष्ट्रवाद से जुडऩे की सलाह दी। कमलनाथ ने कहा कि युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी से अच्छी तरह जुड़ी है और यह उसकी जिम्मेदारी है कि भारत की आजादी की लड़ाई और राष्ट्रवाद के बारे में चलाए जा रहे झूठ का पुरजोर मुकाबला करें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.