लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा ने कमजोर सीटों के लिए बनाई खास रणनीति

भाजपा ने देश में ऐसी 160 लोकसभा सीटों की पहचान की है, जिसमें उसकी स्थिति मजबूत नहीं है। भाजपा का इन सीटों पर विशेष ध्यान रहेगा।

200

भारतीय जनता पार्टी इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। नई दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कमर कस लें, हमें एक भी चुनाव नहीं हारना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में चुनाव हारी है और कहीं नहीं हारी। हिमाचल में हमें रिवाज बदलना था, लेकिन हम बदल नहीं पाए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब हमें भविष्य में एक भी चुनाव नहीं हारना है।

तेलंगाना पर फोकस
भाजपा की इस बैठक में तेलंगाना की बात प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान कहा गया कि तेलंगाना में एक लाख तीस हजार कमजोर बूथों की पहचान की गई है, जहां पर काम जारी है। भाजपा ने देश में ऐसी 160 लोकसभा सीटों की पहचान की है, जिसमें उसकी स्थिति मजबूत नहीं है। इन सीटों पर भाजपा का विशेष ध्यान रहेगा और यहां भाजपा अपनी स्थिति पहले से बेहतर करने के लिए जुट गई है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में खाने के लाले, लोग ऐसे कर रहे हैं विरोध

भाजपा इन्हें बनाएगी चुनावी मुद्दा
भाजपा ने इस बार विदेशों में बढ़ रही भारत की साख को जनता के बीच ले जाने का फैसला किया है। कोविड टीकाकरण, ऑटो इंडस्ट्री में भारत का तीसरा स्थान, मोबाइल तैयार करने में दूसरा स्थान और देश में रोजाना 37 किलोमीटर की सड़कें बनाने की सफलता को भी भाजपा प्रमुख मुद्दा बनाएगी। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है। भाजपा इसे भी चुनाव में भुनाने की कोशिश करेगी।

विश्व में चमक रहा भारत
भाजपा का दावा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी तीन बार देश की प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है की दोनों कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करते थे, लेकिन भाजपा कांग्रेस को भारत मुक्त करने का अभियान चला रही है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी अपनी छवि को चमकाने में लगे हैं। भारत मोदी के नेतृत्व में विश्व में चमक रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटें मिलीं थीं। वहीं, 2019 में 303 सीटें जीती थीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.