आर्थिक सर्वेक्षणः जानिये, कोरोना के बाद श्रम बाजार की कैसी है स्थिति

सर्वेक्षण के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल पर 28.5 करोड़ असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। 2020-21 में स्वरोजगार में वृद्धि हुई थी और नियमित वेतन/वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी में गिरावट आई थी।

119

वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 31 जनवरी को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में कहा गया है कि महामारी ने श्रम बाज़ार और रोजगार दोनों को प्रभावित किया था लेकिन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अब श्रम बाजार पूर्व-कोविड स्थिति से भी आगे निकल आया है। यह आपूर्ति-पक्ष और मांग-पक्ष के रोजगार डेटा में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में श्रम बाजार पूर्व-कोविड स्तरों से आगे निकल गए हैं, बेरोजगारी दर 2018-19 में 5.8 प्रतिशत से गिरकर 2020-21 में 4.2 प्रतिशत हो गई है। महिलाओं की ग्रामीण क्षेत्र के श्रम बल भागीदारी बढ़ी है। यह 2018-19 में 19.7 प्रतिशत से बढ़कर 2020-21 में 27.7 प्रतिशत हो गई है। इस संदर्भ में महिलाओं के लिए मापन कार्य के क्षितिज को व्यापक बनाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें – भारत को देखने का दुनिया का बदला नजरिया, बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की खास बातें

28.5 करोड़ असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण
सर्वेक्षण के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल पर 28.5 करोड़ असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। 2020-21 में स्वरोजगार में वृद्धि हुई थी और नियमित वेतन/वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी में गिरावट आई थी। ईपीएफओ के तहत जोड़े गए शुद्ध औसत मासिक ग्राहक अप्रैल-नवंबर 2021 में 8.8 लाख से बढ़कर अप्रैल-नवंबर 2022 में 13.2 लाख हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.