केरल में कौन होगा भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा?…. जानने के लिए पढ़ें ये खबर

भारतीय जनता पार्टी ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का ऐलान किया है। केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने मीडिया को यह जानकारी दी।

89

केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान कराए जाने हैं, जबकि मतों की गिनती 2 मई को की जाएगी। इस लिहाज से मतदान के लिए अब करीब एक महीना बाकी है। इस बीच चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का ऐलान किया है। केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने मीडिया को यह जानकारी दी।

के. सुरेंद्रन ने एक कार्यक्रम में कहा कि केरल में एलडीएफ तथा यूडीएफ दोनों का पुल खतरे में है। श्रीधरन ने अनेक पुलों का निर्माण बिना किसी भ्रष्टाचार के किया है। इसलिए हमने पार्टी हाई कमान से अपील की है, उन्हें आनेवाले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए।

ई श्रीधरन ने कही थी ये बात
बता दें कि पिछले हफ्ते श्रीधरन को भाजपा में शामिल किया गया था। कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में केरल के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वे मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ेंः ताइवान का चाय बगान और नाच-गाना, काम न आया प्रियंका-राहुल गांधी का ये बाना…केरल में ऐसे बढ़ीं कांग्रेस की मुश्किलें!

केरल में लेफ्ट की सरकार
फिलहाल केरल में लेफ्ट की सरकार है। इस बार भाजपा मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी यहां युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है। अब तक कई बार यहां परिवर्तन रैली भी निकाली गई है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी केरल में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

कौन हैं ई श्रीधरन?
देश में मेट्रो के संचालन में श्रीधरन का अहम योगदान है। कोलकाता से दिल्ली तक मेट्रो संचालन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भारत ही नहीं फ्रांस सरकार ने भी वर्ष 2005 में उन्हें सम्मानित किया था। इसके आलावा अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने भी उन्हें ‘एशिया का हीरो’ बताया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.