सरेआम होगी नेताजी की ‘वह’ कहानी! पत्नी ने कहा करुंगी खुलासे

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विवाहेत्तर संबंधों को लेकर विवाद होता रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसके कारण ऊफान उठा था।

143

प्रेम यदि निर्मल हो तो संबंधों का तानाबाना सही दिशा में रहता है। लेकिन महाराष्ट्र के मंत्री जी की प्रेम कहानी उलझनों की कहानी बन गई है। पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी से परिवार और उसके पश्चात लगे संगीन आरोप। इन प्रकरणों से उठे बादल अब शांत हैं, लेकिन नभ अब भी झंझावातों की तैयारी में है। इसके लिए दूसरी पत्नी ने सार्वजनिक रूप से घोषित कर दिया है कि वह अपनी प्रेम कहानी पर एक पुस्तक प्रकाशित करेंगी, जिसमें इन संबंधों के विषय में बहुत कुछ जानकारी होगी।

करुणा धनंजय मुंडे की यह घोषणा शांत पड़े इस प्रकरण के पुन: लौ पकड़ने की परिस्थिति का द्योतक है। वे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे की पत्नी हैं। दोनों दंपति के दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ काल से यह संबंध आरोपों और विवादों की झोली में पड़ा हुआ है।

इसे मराठी में पढ़ें – धनू भाऊंची ‘ती’ प्रेमकथा आता उलगडणार!

तथ्यों के साथ रखुंगी वो बात
करुणा धनंजय मुंडे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी पुस्तक की जानकारी दी।

मेरे जीवन पर आधारित सत्य प्रेम की जीवनगाथा प्रकाशन की दिशा में है और वह शीघ्र ही आ जाएगी। जब योग्य समय आएगा तब मैं तथ्यों के साथ अपने विचारों को रखूंगी।

करुणा मुंडे बेहद शांत तरीके से इस फेसबुक लाइव में अपने मुद्दों को प्रस्तुत कर गईं। जबकि, यह किसी बड़े खुलासे से कम नहीं है कि यह प्रकरण अब पुस्तकों के माध्यम से सरेआम होगा।

मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी मान्यता
धनंजय मुंडे के विरुद्ध एक महिला ने शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय धनंजय मुंडे खुलकर सामने आए और आरोप का सामना किया। उन्होंने भी फेसबुक का सहारा लिया और सार्वजनिक रूप से करुणा शर्मा से अपने संबंधों की स्वीकारोक्ति की। उन्होंने लिखा कि वर्ष 2003 से वे आपसी सहमति से संबंधों में है। दोनों को इस संबंध से दो बच्चे भी हैं, जिन्हें धनंजय मुंडे ने पिता का नाम दिया है। बच्चों की शिक्षा और अन्य सरकारी पंजीकरणों में वे ही पिता के रूप में हैं। यह बच्चे मेरे साथ रहते हैं। मेरे कुटुंबजन, पत्नी और बच्चे भी इन बच्चों को स्वीकार कर लिये हैं। करुणा शर्मा मेरे बच्चों की मां होने के कारण मैंने उनके भरण पोषण की जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। मैंने उन्हें घर लेने में सहायता की है, उनकी बीमा पॉलिसी और उनके भाई को व्यवसाय में सहायता की। जबकि मंत्री पर आरोप लगानेवाली तीसरी महिला उनकी दूसरी पत्नी की बहन होने का दावा कर रही थी।

ये भी पढ़ें – देश ‘लॉक’ कोरोना ‘डाउन’! नए संक्रमित साढ़े तीन लाख से कम, मुंबई से भी गुड न्यूज

हैं राजनीतिक आकांक्षाएं
करुणा धनंजय मुंडे की आकांक्षाएं राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने की हैं। उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन का निर्माण भी किया है। समाजसेविका के रूप में मुंबई मनपा के पी उत्तर विभाग के कचरा और स्वच्छता के विषय में उन्होंने 17 मार्च, 2021 को महापौर किशोरी पेडणेकर से भी भेंट कर चुकी हैं। उन्होंने महापौर के साथ अपनी भेंट में विधायक चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.