भारतीय मूल की कमला अब हैं अमेरिकी राष्ट्रपति.. ये है कारण

अमिरेका का राष्ट्रपति विश्व की सबसे बड़ी महासत्ता का प्रमुख माना जाता है। यह भारतीय मूल के किसी व्यक्ति के हाथों आना भारत के लिए भी गर्व की बात होती है।

101

भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हेरिस को अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल रही हैं। इस जिम्मेदारी के साथ ही कमला हेरिस के नाम एक और रिकॉर्ड अंकित हो गया है। भारतीय मूल के किसी व्यक्ति के उप राष्ट्रपति होने का पहला रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

वैश्विक महासत्ता अमेरिका का राष्ट्रपति पद कुछ दिनों के लिए भारतीय मूल की कमला हेरिस को सौंपा जाएगा। इस काल में राष्ट्रपति जो बाइडेन कोलोनोस्कोपी किया जाना है, जिसके लिए उन्हें बेहोशी की दवाएं दी जाएंगी। इसके लिए देश की सभी कार्य नियमित रूप से चलते रहें इसलिए उन्होंने अपने सभी अधिकार उपराष्ट्रपति कमला हेरिस को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें – वो इमरजेंसी लगानेवाले, हम आदर पूर्वक कानून वापसी वाले!

ऐसी परिस्थिति में सभी अधिकार उपराष्ट्रपति के पास
अमेरिका के संविधान में किसी कारणवश राष्ट्रपति यदि अक्षम रहते हैं तो, उनकी अनुपस्थिति में सभी अधिकार उपराष्ट्रपति के पास होते हैं। वह देश का सुप्रीम कमांडर होता है। इसे देखते हुए कमला हेरिस कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश का कार्यभार संभालेंगी।

ये है कारण
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कोलोनोस्कोपी होनी है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट बड़ी आंत, पेट, कोलन (बड़ी आंत और रेक्टम के बीच का हिस्सा) और मलाशय में होने वाली समस्याओं का परीक्षण करते हैं। इसके अंतर्गत सुक्ष्मदर्शी कैमरे को शरीर के अंदर प्रवेश करवाकर निरीक्षण किया जाता है। संबंधित व्यक्ति को इस दौरान बेहोशी की दवाई भी दी जाती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.