जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला, बीच सभा में मारी गोली

प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत से अच्छी मैत्री थी। उन्हीं के कार्यकाल में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की यात्रा की थी और वहां की बुलेट ट्रेन में यात्रा की थी। इसका सुखद परिणाम यह रहा कि, भारत में बुलेट ट्रेन चलाए जाने की योजना पर कार्य शुरू हुआ, जिसका महाराष्ट्र से गुजरात के बीच चलाया जाना प्रस्तावित है।

108

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान के नारा शहर में हमला हो गया है। यह उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस हमले में शिंजो आबे को गोलियां लगी हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें – पराक्रम की पराकाष्ठा थी स्वातंत्र्यवीर सावरकर की मार्सेलिस समुद्र में छलांग

नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, शिंजो आबे, उसी बीच वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय समाचार माध्यमों के अनुसार लोगों ने गोलियां चलने की ध्वनि सुनी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सा सेवा के लिए ले गईं। जापान की स्थानीय एनएचके न्यूज के अनुसार शिंजो आबे को पीछे से गोली मारी गई है, जिसमें वे बेहोश हो गए हैं। इस संंबंध में एक व्यक्ति को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में भी लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.