गोवा में भाजपा ने घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

88

गोवा में प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री हैं, राज्य में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

देश में भाजपा का लंबा इतिहास रहा है कि वह मुख्यमंत्री के रूप में चुनावी राज्यों में कौन चेहरा होगा घोषित नहीं करती है। परंतु, इस कड़ी से 2022 के पांच राज्यों का चुनाव भिन्न है। गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें – ये हैं कोरोना के हॉट स्पॉट राज्य… केंद्र ने दिया गुरु मंत्र

सावंत ने किया अच्छा काम – जेपी नड्डा
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके नेतृत्व में सभी ओर अच्छा काम हुआ है। हम उनके साथ ही आगे बढ़ेंगे। भाजपा की संसदीय समिति इस संदर्भ में घोषणा करती है परंतु, इस विषय में और सोचने की आवश्यकता नहीं है। राज्य में भाजपा ने बीते 4.5 वर्षों बड़ी प्रगति की है। इस बीच कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.