उत्तर प्रदेश की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योगपतियों का जमावड़ा, पीएम के हाथों उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, उनकी सरकार देश में एक नियम लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है।जिसमें एक देश, एक जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स), एक देश एक ग्रिड, एक देश एक मोबिलीटी कार्ड, एक देश एक राशन कार्ड शामिल है।

74

उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विकास और उद्योगपतियों को वैश्विक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की आयोजन किया है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, भाजपा के शासनकाल में देश में हुए व्यापारिक और आर्थिक विकास के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातेंः

वह सामर्थ्य मात्र भारत के पास
दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है। हम जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से ग्रो कर रहे हैं। आज भारत, ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर देश है। बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड एफडीआई आया है। भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट करके नया रिकॉर्ड बनाया है

स्टार्ट अप्स को बढ़ावा
दुनिया आज भारत की क्षमता को भी देख रही है और भारत की कार्यप्रणाली की सराहना भी कर रही है। 2014 से पहले हमारे यहां कुछ सौ स्टार्ट-अप्स ही थे। लेकिन आज देश में रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप्स की संख्या भी 70 हजार के आसपास पहुंच रही है। अभी हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है

ये भी पढ़ें – बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी होगी जातीय जनगणना? जानें, राकांपा के इस नेता ने क्या कहा

सरकार का ये है विकास मंत्र
हाल ही में केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए हैं।

इन वर्षों में हम रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने अपने रिफॉर्म्स से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है।

एक देश, एक कानून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, उनकी सरकार देश में एक नियम लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। जिसमें एक देश, एक जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स), एक देश एक ग्रिड, एक देश एक मोबिलीटी कार्ड, एक देश एक राशन कार्ड शामिल है।

ये प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों के प्रतिबिंब हैं
-तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेंट और मैन्यफैक्चरिंग तीनों पर एक साथ काम कर रही है।

-इस साल के बजट में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के अभूतपूर्व कैपिटल इक्सपेन्डिचर का एलोकेशन इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

-2014 में हमारे देश में सिर्फ साढ़े 6 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स थे। आज इनकी संख्या 78 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

-2014 में एक GB डेटा करीब-करीब 200 रुपए का पड़ता था।

-आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपए रह गई है। भारत दुनिया के उन देशों में है जहां इतना सस्ता डेटा है

प्रधानमंत्री ने किया निवेशकों का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश काशी का सांसद होने के नाते निवेशकों का स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश के युवा शक्ति पर उन्होंने भरोसा जाताया है। यहां के नौजवानों में यह शक्ति है। उनकी शक्ति आपके सभी सपनों को सच होने में मददगार साबित होगा। उद्यमियों से कहा कि मै मोह नहीं छोड़ सकता। आप लोग बहुत व्यस्त रहते हैं लेकिन काशी जरूर आइए। काशी बहुत बदल गयी है। 80 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एमओयू साइन हुए हैं। आज के इस अवसर पर के लिए यूपी के नौजवानों को बधाई दूंगा। इस आयोजन से सबसे अधिक उन्हें ही लाभ होगा। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अगले 25 वर्ष नये लक्ष्यों को प्राप्त करने का अमृत काल है। आज दुनिया में जो वैश्विक परिस्थितियां बनी हैं, वह हमारे लिए अवसर है। दुनिया भरोसेमंद साथी तलाश रही है। उस पर खरा उतरने की ताकत सिफ भारत में है। इस दौर में भी भारत रुका नहीं है। बल्कि अपनी ग्रोथ को और बढ़ा दिया। जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया का सबसे अधिक इनर्जी कन्ज्यूमर वाला देश है।

यूपी में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, तबसे तेजी से काम हो रहा है। कानून व्यवस्था ठीक हुई है। यूपी की जनता का भरोसा योगी सरकार पर बढ़ा है। उसी प्रकार से उद्योगपतियों का भरोसा भी बढ़ा है। उद्यामियों ने अभी तारीफ भी की है। वह निवेश कर रहे हैं। मै भी एक सांसद के नाते उप्र के उस सामर्थ्य को महसूस किया। सरकार के जुड़े सभी ब्यूरोक्रेट्स, छोटे बड़े लोगों को बधाई देता हूं। यूपी की एक व्यक्ति की बेहतरी भारत के हर छठे व्यक्ति की ग्रोथ है। अगले दस सालों में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन आने वाला है। एक ऐसा प्रदेश जहां पांच लाख से अधिक दर्जन भर से ज्यादा शहर हों, हर जिले का अपना विशेष उत्पाद हो, एक्सप्रेसवे हो, गंगां जमुना सरयू जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो उसे विकास से कौन रोक सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने योगी सरकार के बजट की भी सराहना की।

दिग्गज उद्योगपतियों ने की योगी सरकार की सराहना
समारोह में देश के शीर्ष उद्योग जगत के नेता शामिल हो रहे हैं। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अडाणी समूह के अध्यक्ष व एमडी गौतम अडानी, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष व एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी युसूफ अली, वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज़ जैसे उद्यमी शामिल हो रहे हैं। अडानी, हीरानंदानी और विड़ला जैसे उद्यमियों ने मंच से अपनी बात भी रखी। सभी उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना की।

इन क्षेत्रों में हो रहा है निवेश
योगी सरकार-01 के दौरान 2018 में हुए इंवेस्टर्स समिट में चार लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। उसके बाद दूसरी जीबीसी हुई। अब जीबीसी थ्री में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा रहे हैं। जीबीसी थ्री में 80 हजार 224 हजार करोड़ रुपये के निवेश में सर्वाधिक 29 प्रोजेक्ट 40 हजार 106 करोड़ के हैं। यह सभी प्रोजेक्ट पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के हैं। ऐसे ही 200 से 500 करोड़ के बीच 15 हजार 614 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट हैं। 50 करोड़ से 200 करोड़ रुपये तक 9,959 करोड़ के 112 प्रोजेक्ट हैं। 10 से 50 करोड़ के 230 प्रोजेक्ट 5,068 करोड़ रुपये के हैं। 10 करोड़ से कम के 972 प्रोजेक्ट 2,757 करोड़ रुपये के हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को सहयोग करने वाले 5,408 करोड़ रुपये के 11 प्रोजेक्ट हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.