एनआरसी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान! जानिये, क्या कहा

भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरीराज सिंह ने जहांगीरपुरी हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए देश की पहचान मिटाने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है।

85

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित जुलूस पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई घटना के बाद देश में सनातन सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एनआरसी कानून लागू करने की मांग किया है। इसके लिए उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक बहस करवाने की बात कही है।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि वोट के सौदागरों ने देश के सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का हमेशा प्रयास किया है। जहांगीरपुरी जो माहौल बनाया यह वही लोग हैं, जो कभी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नाम पर देश में विरोध का झंडा उठाने का काम किया। उसके पहले श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर विवाद किया गया, कभी शरिया कानून चाहते हैं, कभी हिजाब आंदोलन करना चाहते हैं। यही लोग रामनवमी के जुलूस में पत्थर फेंकते हैं, तलवार उठाते हैं, एसपी पर गोली चलाते हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग इनके समर्थन में खड़े रहते है।

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन कानून लागू करने का सही समय
कभी मुर्तुजा के रूप में जो गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर पर हमला कर सकता है, शरजिल इमाम भारत को तोड़ने की बात कर सकता है, जहांगीरपुरी में सबने देखा। जहांगीरपुरी की घटना के बाद देश में सनातन सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की जो कोशिश हो रही है, इस माहौल में अब समय आ गया है कि पूरे देश में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन कानून लागू किया जाना चाहिए। इस पर सड़क से लेकर संसद तक बहस होनी चाहिए।

देश से अधिक वोट प्रिय
गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में हर देश की अपनी एक पहचान होती है, अमेरिका सहित अन्य यूरोपीय देशों में यह कानून पहले से ही लागू है। इसी तरह भारत में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजने के लिए भारत और भी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) तुरंत लाया जाना चाहिए। इसके लिए एक माहौल बने, देश में बहस भी हो, नहीं तो आने वाले दिन में यह भारत के सनातन सामाजिक समरसता को तोड़ने की एक साजिश है। वोट के सौदागर यह जितने चेहरे दिखते हैं, कभी मस्जिदों में जाकर माथा टेकते हैं, कभी मंदिरों में जाते हैं, इन्हें देश से ज्यादा वोट प्यारा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.