India-Pakistan tension: पाकिस्तान के खिलाफ अब आवाज़ सिर्फ़ भारत से नहीं, बलूचिस्तान से भी उठने लगी है। हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पाकिस्तान की क्रूरता और बलूच जनता के आक्रोश को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है।
इस वीडियो में बलूच नेता डॉ. मेहरंग बलूच की अगुवाई में भारी संख्या में लोग पाकिस्तान के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते दिखाई दे रहे हैं।
सभा के दौरान बलूच जनता ‘भारत कदम बढ़ाओ, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाकर न सिर्फ़ भारतीय सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं, बल्कि ये संदेश भी दे रहे हैं कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे।
डॉ. मेहरंग बलूच ने अपने संबोधन में कहा —
“अब बलूच जनता किसी से न्याय की गुहार नहीं लगा रही। अब हम अपना न्याय खुद करेंगे। पाकिस्तान की पहचान पूरी तरह उजागर हो चुकी है। बलूचिस्तान में जो खून बहा है, उसे कोई नहीं छिपा सकता।”
विशेषज्ञों के अनुसार, यह वीडियो संकेत है उस बदलते जनमत का, जो पाकिस्तान के अंदर ही अब उसके खिलाफ खड़ा हो रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पर बने दबाव को देखते हुए यह वीडियो न सिर्फ़ रणनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि यह भारत के प्रति बलूचिस्तान की सहानुभूति और समर्थन को भी दर्शाता है।
Chandigarh: पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को किया भारत के हवाले, जानिये कैसे काम आया दबावतंत्र
अब सवाल यह है —
क्या पाकिस्तान अंदर से टूटने की कगार पर है? और क्या भारत को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बलूचिस्तान की आवाज़ को और बुलंद करना चाहिए?