आज भारत दुनिया को दिखा रहा रास्ता : केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने देश की विश्व में बढ़ती छाप पर कही यह बात

केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत को जिस प्रकार विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है, वह पहले कभी नहीं हुआ।

142

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जी-20 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज न केवल विश्व में पहचान बना चुका है, बल्कि पूरी दुनिया का जी-20 की अध्यक्षता के माध्यम से नेतृत्व कर रहा है। कोरोना से लेकर डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की दुनिया में सराहना हो रही है।

सम्मान की दृष्टि से देख रहा है विश्व
केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 13 फरवरी (सोमवार) को होटल सेंट्रम में जी-20 की हो रही बैठक में कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस का विषय हो या फिर तुर्किये में आई भूकंप जैसी आपदा भारत ने हर समय वसुधैव कुटुंबकम् की अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वैश्विक कर्तव्य का निर्वहन किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विकन नेता के प्रथम पायदान पर खड़े हैं। वह पूरे विश्व को एक संदेश दे रहे हैं। पिछले नौ वर्षों में भारत को जिस प्रकार विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है, वह पहले कभी नहीं हुआ। डिजिटल तकनीक को वृहद स्तर पर अपनाया गया है। स्वास्थ्य, कृषि, विनिर्माण, कारोबार, बैंकिंग या शिक्षा के डिजिटल तकनीकी पहुंच बनाकर हर क्षेत्र में भारत ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। तकनीक के उपयोग से उत्पादन प्रक्रिया बेहतर हुई है।

ये भी पढ़ें- अमृतकाल का भारत फाइटर पायलट की तरह बढ़ रहा आगे, एयरो इंडिया शो में बोले पीएम मोदी

डिजिटल नवाचार को मिले बढ़ावा
पिछले एक दशक में इंडस्ट्री में निवेश करीब 10 गुना बढ़ा है। जो 2025 तक 200 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है। यह सब जी-20 के देशों द्वारा किया जाना है। जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप कार्य करेगा। डिजिटल नवाचार को बढ़ावा दिया जाए और डिजिटल परिसम्पत्तियों को सुरक्षित रखा जाए। उद्योगों में आमूलचूल परिवर्तन के लिए तीसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता यह है कि सभी डिजिटल तकनीकों और सक्षम कार्यबल तैयार किया जाए। जहां तक भारत की बात है तो डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.