पाकिस्तान में भारत की प्रशंसा, सीख लेने की सलाह! आखिर बात क्या है?

देश के पॉलिटिकल सिक्योरिटी और डिफेंस एनालिस्ट शहजाद चौधरी ने भारत की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि भारत आज दुनिया भर के लिए रेलिवेंट बना हुआ है।

94

कंगाली की राह पर चल रहे पाकिस्तान को अब भारत से सीख लेने की सलाह मिलने लगी है। इस तरह की सलाह कहीं और से नहीं, बल्कि पाकिस्तान में ही मिल रही है। देश के पॉलिटिकल सिक्योरिटी और डिफेंस एनालिस्ट शहजाद चौधरी ने यह सलाह दी है।

चौधरी ने वहां के लोकप्रिय समचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून में लिखे लेख में उन्होंने पाकिस्तान को यह सलाह दी है। चौधरी ने अपने इस लेख में भारत की इस बात के लिए दिल खोलकर प्रशंसा की है कि यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत ने अमेरिका और रूस के साथ दोस्ती बरकार रखी है। जबकि पाकिस्तान अमेरिका का एकमात्र गैर नाटो सहयोगी होने के बावजूद भी उन देशों से सहयोग नहीं हासिल कर पा रहा है। चौधरी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत से सबक लेकर अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया तो वह इतिहास बनकर रह जाएगा।

चौधरी ने की भारत की प्रशंसा
चौधरी ने भारत की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि भारत आज दुनिया भर के लिए रेलिवेंट बना हुआ है। भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ ही द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का संगम बना हुआ है। भारत की कई बातों से आज दुनिया को सीख लेने की जरूरत है।

प्रतिबंध के बावजूद रूस से भारत ले रहा है तेल
शहजाद ने लेख में लिखा है कि अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भारत अपनी शर्तों पर रूस से तेल खरीद रहा है। चौधरी लिखते हैं, कि आज दो सुपरपॉवर्स देश भारत के साथ खड़े हैं। भारत रूस से जहां तेल खरीद रहा है, वहीं वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर विवाद को बातचीत से हल करने री वकालत भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी कई बार रूस के प्रधानमंत्री पुतिन से कह चुके हैं कि युद्ध विवाद या समस्या का हल नहीं है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा
चौधरी ने दिल खोलकर भारती की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा है कि भारत एशिया के साथ ही विश्व स्तर पर भी अपना महत्व बनाए हुए है। उन्होंने लिखा है कि भारत की प्रति एकड़ उपज दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देशों से मुकाबला करती है। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद भारत ने दुनिया में खुद को स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाकर रखा है। इसके साथ ही लोकतंत्र के लिहाज से भी उसने खुद को साबित किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.