अब इसमें भी मतदान जैसी प्रक्रिया!

विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अब तक सबसे अधिक जनसंख्या को साथ लेकर लॉकडाउन किया। अब विश्वस्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण करने की तैयारी में है।

101

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शीघ्र ही शुरू होगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने दिल्ली में की है। पीएम ने टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों की प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा कि देश को गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर जिन्होंने दो वैक्सीन राष्ट्र की सेवा में उपलब्ध कराई है। पीएम द्वारा घोषित किये गए इस टीकाकरण अभियान के लिए चुनाव जैसी प्रक्रिया का उपयोग किया जा सकता है।

पीएम ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) का भी अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा है कि,
ये देशवासियों को गर्वित करेगा कि जिन दो वैक्सीन को आपात उपयोग की इजाजत दी गई है वो दोनों ही भारत में निर्मित हैं। ये हमारे विज्ञान क्षेत्र की लगनशीलता है कि उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को मूर्तरूप दिया और वो भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए।

ये भी पढ़ें – अब यहां पढ़ो-लिखो तो मिलेंगे पैसे!

बूथ स्तर पर बंटेगी वैक्सीन

विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अब तक सबसे अधिक जनसंख्या को साथ लेकर लॉकडाउन किया। अब विश्वस्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण करने की तैयारी में है। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया का उपयोग किया जाएगा। यानी बूथ स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें – ऐसे बनी देश में कोविड वैक्सीन बनाने वाली नंबर वन कंपनी!

टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने बताया की टीकाकरण के लिए कुशल कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्य चल रहा है। देश के 719 जिलों में 57 हजार लोगों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इन लोगों मे 96 हजार लोगों को प्रशिक्षित भी किया है।

ऐसे होगा टीकाकरण

  • टीकाकरण के लिए को-विन पोर्टल का उपयोग
  • को-विन से ही एसएमएस के जरिये टीका संबंधी जानकारी दी जाएगी
  • टीकाकरण के बाद ई-प्रमाणपत्र भी इसी से होगा जारी
  • केंद्रो पर प्रतीक्षा कक्ष होंगे अलग
  • टीका लगाने के बाद निरीक्षण कक्ष भी होगा
  • सौ लाभार्थियों के लिए पांच सदस्यों का दल
  • सभी केंद्रों पर आपात किट की भी होगी व्यवस्था
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.