राजस्थान में गहलोत-पायलट गुट के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ! देखिए, पूरी सूची

राजस्थान कैबिनेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों गुटों के विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनके मंत्री पद के शपथ ग्रहण के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि आगे कांग्रेस में शांति कायम रहेगी।

107

राजस्थान में लंबे जद्दोजहद के बाद कांग्रेस में शांति बहाल होती दिख रही है। कैबिनेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों गुटों के विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनके मंत्री पद के शपथ ग्रहण के साथ ही उम्मीद की जा रही है आगे कांग्रेस में शांति कायम रहेगी। लेकिन फिलहाल अब इस बात को लेकर चर्चा गरम है कि आने वाले दिनों में सचिन पायलट की क्या भूमिका होगी? क्या वे अगले मुख्यमंत्री तौर पर पार्टी द्वारा प्रजोक्ट किए जाएंगे या एक बार फिर राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत को ही मौक मिलेगा? हालांकि उन्होंने कहा है कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे।

फिलहाल 21 नवंबर 15 विधायकों में से 12 नए चेहरों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन 12 मंत्रियों में 5 पायलट गुट के हैं। इसके साथ ही राजस्थान मंत्रिमंडल में कुल 30 मंत्री हो गए हैं। इनमें पुराने 18 चेहरे हैं।

गहलोत गुट
1-महेंद्रजीत सिंह- कैबिनेट मंत्री- जनजाति क्षेत्र का बड़ा चेहरा, तीन बार विधायक रहे हैं।
2-रामलाल जाट- कैबिनेट मंत्री-स्पीकर जोशी के कोटे से मंत्री बने हैं, चार बार विधायक रहे हैं।
3-महेश जोशी- कैबिनेट मंत्री- दो बार विधायक रहे हैं, लोकसभा सांसद भी रहे हैं।
4-ममता भूपेश बैरवा- कैबिनेट मंत्री-दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं।
5- भजनलाल जाटव- कैबिनेट मंत्री- इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे,भरतपुर सीट से विधायक हैं।
6-टीकाराम जूली-कैबिनेट मंत्री- दलित समुदाय के प्रतिनिधि, इससे पहले श्रम मंत्री थे।
7-गोविंद मेघवाल-कैबिनेट मंत्री- दलित कोटे से मंत्री बनाए गए हैं, दो बार विधायक रहे हैं।
8-शकुंतला रावत- कैबिनेट मंत्री- गुर्जर समुदाय से आती हैं, दो बार विधायक रह चुकी हैं।
9- जाहिदा खान- राज्य मंत्री- राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तीनों राज्यों में कैबिनेट मंत्री रह चुके तैयब हुसैन की बेटी हैं। मुस्लिम कोटे से मंत्री बनी हैं।
10- राजेंद्र गुढा- राज्य मंत्री- बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। झुंझनू जिले की उदयपुरवादी सीट से विधायक हैं।

पायलट गुट
1-विश्वेंद्र सिंह-कैबिनेट मंत्री- पहले भी मंत्री रह चुके हैं, तीन बार विधायक रह चुके हैं।
2-रमेश मीणा- कैबिनेट मंत्री- पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। करौली जिले की सपोटरा से तीन बार विधायक रहे हैं।
3-हेमाराम चौधरी- कैबिनेट मंत्री- 6 बार विधायक रहे हैं,पहले भी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।
4-बृजेंद्र ओला- राज्य मंत्री- शेखावटी क्षेत्र के बडे़ जाट नेता हैं, तीन बार विधायक रहे हैं।
5-मुरारी मीणा- राज्य मंत्री- दौसा सीट से विधायक हैं। 2008 से 2013 तक कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.