महाराष्ट्र: शिवसेना नेता यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त, हो सकती है नीलाम

मनी लॉंड्रिंग का आरोप झेल रहे मुंबई महानगर पालिका के स्थाई समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव पर शिकंजा कसता जा रहा है।

110

आयकर विभाग की टीम ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव की मुंबई की 41 प्रॉपर्टी को जब्त किया है। इनमें दक्षिण मुंबई के भायखला के बिल्कवड़ी चेंबर बिल्डिंग स्थित 31 फ्लैट, भायखला में इंपीरिकल क्राउन होटल, बांद्रा में आलीशान बेशकीमती फ्लैट शामिल है। आयकर विभाग ने संबंधित सभी प्रॉपर्टी के कागजात 6 महीने के अंदर देने को कहा है। ऐसा नहीं किये जाने अथवा संतोषजनक कागजात नहीं होने की स्थिति में आयकर विभाग इन सभी प्रॉपर्टी को नीलाम कर सकता है।

घर व कार्यालय पर छापा मारा
जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने शिवसेना नेता तथा मुंबई नगर निगम के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर व कार्यालय पर छापा मारा था। जिसमें दो बैग कागजात बरामद हुए थे। इन कागजातों की छानबीन में यशवंत जाधव द्वारा 24 महीने में 36 फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मिली। साथ ही यशवंत जाधव की पत्नी विधायक यामिनी जाधव तथा उनकी कंपनी न्यूज हाक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर प्रापर्टी खरीदे जाने का भी पता चला है। यशवंत जाधव द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से अपने भागीदार विमल अग्रवाल के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। बाद में इन्हीं पैसे से भायखला में यशवंत जाधव ने अपनी सास सुनंदा मोहिते के नाम पर इंपीरिकल क्राउन होटल खरीदने का पता लगा है।

ये भी पढ़ें – चीनी चालबाजों का डबल अटैक, लद्दाख में करना था मुंबई जैसा गेम

भतीजे तथा जीजा से पूछताछ
इस मामले में आयकर विभाग ने यशवंत जाधव के भतीजे तथा जीजा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों आईटी दफ्तर में नहीं गए थे। इसी वजह से 8 अप्रैल को आईटी की टीम ने यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.