पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने कर दिया ‘खेला’

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायत चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा में शामिल होना पार्टी लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

169

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने खेला कर दिया है। यहां सत्ता पक्ष तृणमूल कांग्रेस को भाजपा ने जोर का झटका दिया है। दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना प्रखंड के दक्षिण दुर्गापुर क्षेत्र के लगभग 30 परिवारों के सैकड़ों तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता 21 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गए। बताया गया है कि आवास योजना में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद सहित तृणमूल के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे सामने आने से तृणमूल समर्थकों में असंतोष पैदा हो गया है।

ये भी पढ़ें- कैलिफोर्निया में भूकंप ने मचाई तबाही

‘यह तो बस शुरुआत है’
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायत चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा में शामिल होना पार्टी लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के लिए नामखाना प्रखंड में अपनी साख को बचाए रखना काफी चुनौतीपूर्ण बन गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। आम जनता के अलावा तृणमूल के कार्यकर्ता भी राज्य में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों से तंग आ गए हैं। इसलिए वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.