अमित शाह ने बताया, कौन होगा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री

दो राज्य चुनाव प्रक्रिया में हैं, हिमाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है, जबकि गुजरात में दो चरणों में मत पड़ने हैं। इन चुनावों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

104

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आश्वस्त हैं कि, हिमाचल में रिवाज टूटेगा और गुजरात में फिर स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा वापसी करेगी। उन्होंने दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर भी बहुत ही स्पष्ट भूमिका रखी और बताया कि, वर्तमान मुख्यमंत्रियों के ही कंधों पर सत्ता आने पर कमान रहेगी।

एक साक्षात्कार के दौरान अमित शाह ने कहा कि, गुजरात में विकास की जो राह नरेंद्र मोदी ने प्राप्त की थी, उसे उनके वहां से हटने के बाद भी वर्तमान भाजपा सरकार तय कर रही है। गुजरात की जनता मुफ्त की चीजें नहीं चाहती है। इसलिए राज्य में अगली सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की ही होगी। सत्ता प्राप्ति के बाद भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

ये भी पढ़ें – “नेहरू ने की वो बड़ी गलती!” केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया इतिहास की बड़ी भूल

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को पिछले जनमत के आसपास ही मत प्राप्त होंगे। वहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में अब तक का इतिहास है कि, एक बार भाजपा और अगली बार कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर मिलता रहा है। लेकिन, इस बार भाजपा का दावा है कि, राज्य में रिवाज टूटेगा। केंद्रीय गृहमंत्री एक हिंदी टीवी चैनल के कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.